हैरी ब्रूक क्यों नहीं हो सकते IPL ऑक्शन में शामिल? उनके साथी बेन स्टोक्स को कैसे मिली अनुमति?

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की वापसी होने जा रही है। उन्होंने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर अपना नाम रजिस्टर कराया है। उनके पूर्व साथी खिलाड़ी हैरी ब्रूक इस बार भी नीलामी का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। दोनों खिलाड़ियों के मामले में बीसीसीआई के अलग-अलग नियम लागू होते हैं। यही वजह है कि स्टोक्स के लिए ऑक्शन के दरवाजे खुल गए हैं, जबकि ब्रूक पर अभी प्रतिबंध जारी है।

बेन स्टोक्स ने 2025 के मेगा ऑक्शन में अपना नाम नहीं दिया था। उस समय उन्होंने इंग्लैंड के लिए खेलने और अपने वर्कलोड को प्राथमिकता देने का फैसला किया था। बीसीसीआई के नियम के मुताबिक जो विदेशी खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन नहीं कराता, वह अगले साल होने वाले खिलाड़ी ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले सकता।

Harry Brook

इसी वजह से स्टोक्स 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। हालांकि यह रोक सिर्फ पिछले साल के ऑक्शन तक लागू थी। इसलिए 2027 के ऑक्शन में उनका नाम दर्ज हो सकता है। उन्होंने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन कराया है।

हैरी ब्रूक पर क्यों लगा है दो सीजन का बैन?

हैरी ब्रूक का मामला इससे अलग है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2025 के मेगा ऑक्शन में 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, सीजन शुरू होने से पहले उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद बीसीसीआई के नियम के तहत उन पर दो सीजन का प्रतिबंध लगा दिया गया।

नियम के अनुसार ऑक्शन में बिकने के बाद सीजन शुरू होने से पहले अनुपलब्ध होने वाला खिलाड़ी दो सीजन तक आईपीएल और खिलाड़ी ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले सकता। इसी कारण ब्रूक 2027 के ऑक्शन में भी शामिल नहीं हो पाएंगे। उनकी वापसी 2028 सीजन के बाद ही संभव होगी।

स्टोक्स का IPL रिकॉर्ड

बेन स्टोक्स ने आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने पांच सीजन में कुल 45 मैच खेले हैं, जिनमें 935 रन बनाए और 28 विकेट हासिल किए। वह आखिरी बार 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+