Voting Polling Booth: वोट देना है लेकिन नहीं मिल रहा पोलिंग बूथ, जानिए 1 सेंकड में कैसे करें पता?
How to check Voting Polling Booth: आज महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर और झारखंड में दूसरे एवं अंतिम चरण के तहत 38 सीटों पर मतदान हो रहा है। वोटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
आपको बता दें कि देश के हर नागरिक को वोट जरूर देना चाहिए, ये एक देश के प्रति हर किसी की नैतिक जिम्मेदारी है।लेकिन अक्सर लोग चाहकर भी वोट नहीं कर पाते हैं क्योंकि कभी-कभी उन्हें सही पोलिंग बूथ नहीं मिल पाता है।

अगर आप भी ऐसी समस्या से दो-चार हो रहे हैं तो जरूर इस लेख को पढ़ें क्योंकि ये आपकी समस्या को पल भर में दूर कर देगा।
आइए जानते हैं कि पोलिंग बूथ खोजने के लिए हमें क्या-क्या करना चाहिए...
मतदाता सूची में नाम दर्ज है या नहीं, यह जांचें
सबसे पहले आप राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) की वेबसाइट पर जाकर "Electoral Search" विकल्प का क्लिक करें, फिर अपनी जानकारी जैसे कि अपना नाम, अपनी जन्मतिथि, पिता/पति का नाम, जिला और राज्य का नाम भरें, आपको पता चल जाएगा कि आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं।
SMS के माध्यम से पोलिंग बूथ की जानकारी प्राप्त करें
आप SMS के माध्यम से भी अपने पोलिंग बूथ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPIC नंबर (मतदाता पहचान पत्र संख्या) टाइप करें। इसे 1950 पर भेजें। आपको SMS के जरिए आपके पोलिंग बूथ का विवरण प्राप्त होगा।
राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) से मांगें जानकारी
NVSP वेबसाइट पर लॉग इन करके आप अपने पोलिंग बूथ की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप NVSP वेबसाइट खोलें। फिर "Search Your Name in Electoral Roll" पर क्लिक करें। अपना EPIC नंबर और अन्य विवरण भरें। आपको अपने पोलिंग बूथ का पता दिख जाएगा।
Voter Helpline मोबाइल ऐप का उपयोग करें
चुनाव आयोग द्वारा विकसित Voter Helpline App एक और आसान तरीका है। इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से Voter Helpline ऐप डाउनलोड करें। ऐप खोलें और "Search Your Polling Station" विकल्प चुनें। अपना EPIC नंबर या अन्य जानकारी भरें।आपको आपके मतदान केंद्र की जानकारी ऐप पर मिल जाएगी।
चुनाव आयोग की हेल्पलाइन पर कॉल करें
चुनाव आयोग की हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करके आप अपने पोलिंग बूथ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा 24/7 उपलब्ध रहती है।
स्थानीय चुनाव कार्यालय से संपर्क करें
अगर उपरोक्त तरीकों से आपको जानकारी नहीं मिल पा रही है, तो आप अपने स्थानीय चुनाव कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। वहां के अधिकारी आपकी मदद करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications