UP By Election: यूपी की हॉट सीटें करहल और फूलपुर का हाल, कुछ ऐसा बन रहा समीकरण
Karhal and Phulpur By Election News in Hindi: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर बुधवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। दो हॉट सीटों फूलपुर और करहल पर सबकी निगाहें टिकी हैं। जहां मैनपुरी की करहल सीट सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का गढ़ है तो वहीं फूलपुर सीट पर बीजेपी का दबदबा रहा है। हालांकि इस बार दोनों सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
करहल विधानसभा सीट करहल सीट यूपी की हॉट सीटों में शामिल है। यह सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का गढ़ है। मैनपुरी शुरू से ही मुलायम परिवार के लिए विनिंग सीट रही है।

'यादवों' में टक्कर
इस बार इस सीट पर मुकाबला इसलिए रोचक दिख रहा है क्यों कि सपा और बीजेपी दोनों के प्रत्याशी यादव हैं। इतना है नहीं रिश्ते में फूफा और भतीजा लगते है।
सपा से तेज प्रताप यादव चुनाव मैदान में हैं, तो वहीं भाजपा ने सैफई परिवार के दामाद अनुजेश यादव को चुनाव मैदान में उतारा है।
तीन लाख मतदाता और सात प्रत्याशी
वोटरों में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदाताओं का आना शुरू हो गया है। मतदाता सुबह से कतार में लगे है और अपने मतदान का प्रयोग कर रहे है। विधानसभा क्षेत्र के 3.82 लाख मतदाता सात प्रत्याशियों के भाग्य विधाता बनेंगे।
फूलपुर विधानसभा सीट
यूपी के प्रयागराज जिले की फूलपुर विधानसभा सीट पर बुधवार सुबह से उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। फूलपुर के 4,07,944 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिसमें 2,23,842 पुरुष मतदाता है और 1,84,044 महिला मतदाता हैं।
फूलपुर उपचुनाव में बीजेपी, सपा, बसपा समेत कुल 12 प्रत्याशी मैदान में है। बीजेपी ने दीपक पटेल, बसपा ने जितेंद्र सिंह और सपा ने मुजतबा सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications