Home / Photos
Maharashtra Chunav: 'सितारे ज़मीं पर', वोटिंग के लिए बंगलों से निकले बॉलीवुड सुपरस्टार, जानिए किस-किस ने किया मतदान
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सभी 288 सीटों पर आज मतदान किया जा रहा है। अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए मुंबई में कई फ़िल्मी स्टार ने सुबह-सुबह ही पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया है। आइए जानते हैं किन स्टार ने अबतक किया मतदान...
1/11
Photo Credit: ANI
Share
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही तमाम वोटिंग सेंटर्स पर वोटिंग करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। इस बीच आम जनता से लेकर फिल्मी सितारे, क्रिकेटर्स ने भी वोट किया है और साथ ही लोगों से भी वोटिंग की अपील की है।
2/11
Photo Credit: ANI
Share
फोटो में आप देख सकते हैं अपना किमती समय निकालकर सचिन तेंदुलकर भी मुंबई के बांद्रा वेस्ट सेंटर पर वोट डालने पहुंचे। उनके साथ पत्नी अंजलि और बेटी सारा तेंदुलकर भी नजर आईं।
3/11
Photo Credit: ANI
Share
फिल्म निर्माता और एक्टर फरहान अख्तर ने मुंबई के बांद्रा में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली को दिखाते हुए फोटो क्लिक करवाई।
4/11
Photo Credit: ANI
Share
अभिनेता अली फजल ने भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए पोलिंग बूथ जाकर अपना वोट डाला।
5/11
Photo Credit: ANI
Share
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। पोलिंग बूथ से बाहर निकलने के बाद अभिनेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो कहते हैं, ‘जैसा कि मैं देख सकता हूं यहां पर सभी इंतजाम किए गए हैं। सीनियर सिटिजेंस के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा गया है। मैं चाहता हूं कि सभी लोग अपने घरों से निकलकर नोट डालें।’
6/11
Photo Credit: ANI
Share
फोटो में आप देख सकते हैं अभिनेता राजकुमार राव ने भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
7/11
Photo Credit: ANI
Share
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।
8/11
Photo Credit: ANI
Share
फोटो में आप देख सकते हैं सुनील शेट्टी ने भी पोलिंग बूथ जाकर मतदान किया। वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली को दिखाते हुए फोटो क्लिक करवाई।
9/11
Photo Credit: ANI
Share
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भी पोलिंग बूथ जाकर अपना वोट डाला। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि "मैं अभी मतदान करके आ रही हूं... सभी से मेरा निवेदन है कि आप सब मतदान करने के लिए आएं। देश के भविष्य के लिए यह आपकी जिम्मेदारी है। जरूर आइए और मतदान कीजिए।"


Click it and Unblock the Notifications