Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Up By-Election: एक्शन में चुनाव आयोग, कई पुलिसवाले सस्पेंड, अखिलेश यादव ने खोला मोर्चा

UP By-Election: यूपी उपचुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी लोगों की आईडी चेक कर रहे हैं। जिसके बाद चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई करते हुए कुछ पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

सूत्रों की मानें तो शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई की और कुछ पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड करने का आदेश दिया। इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यूपी के चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह प्रदेश में निर्बाध और स्मूथ वोटिंग कराएं।

up by election

बता दें कि कानपुर के सीसामऊ में स्थित पोलिंग बूथ के पास हंगामा देखने को मिला है। यहां सपा और भाजपा उम्मीदवारों के बीच झड़प देखने को मिली है। सपा उम्मीदवार की पुलिस के साथ नोंकझोंक के बाद भाजाप कार्यकर्ताओं ने यहां धरना दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें यहां से तितर-बितर किया।

भाजपा उम्मीदवार सुरेश अवस्थी ने आरोप लगाया कि सपा समर्थकों ने उनकी गाड़ी पर पत्थरबाजी की है। इन सब के बीच पुलिस ने यहां सुरक्षा को बढ़ा दिया है। यहां पीएसी बल को तैनात कर दिया गया है। पुलिस यहां अधिक भीड़ ना हो, यह सुनिश्चित कर रही है।

वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा यह चुनाव वोट नहीं खोट से जीतना चाहती है। भाजपा हार के डर से प्रशासन पर बेईमानी करने का दबाव बना रही है। भाजपा हार के डर से पूरे प्रशासन पर दबाव बना रही है कि अधिकारी बेईमानी करें।

मैं अपने मतदाताओं से अपील करता हूं कि आप वोट करें। पुलिस कहीं भी आईडी चेक नहीं कर सकती है, यह चुनाव आयोग ने भी स्पष्ट किया है। भाजपा का सिंहासन हिल गया है। ये लोग विपक्ष के वोटर्स को वोट डालने से रोकना चाहती है। इनके खुद के वोटर्स इनके खिलाफ वोट डाल रहे हैं।

इनके अपने ही वोटर्स इनके खिलाफ हैं, इसी कमी को पूरा करने के लिए ये सपा के वोटर्स को वोट नहीं डालने दे रहे हैं। हमारे लोग फोटो-वीडियो इकट्ठा कर रहे हैं। गड़बड़ी में जो पुलिस और अधिकारी लिप्त हैं, उनके नाम और पदनाम की भी जानकारी हम हासिल कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+