रिंकू सिंह की शादी में जुटेगी राजनीति, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां, पीएम मोदी से शाहरुख तक को न्योता

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ उनकी शादी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस शादी की चर्चा सिर्फ क्रिकेट और राजनीति के गलियारों तक सीमित नहीं है, बल्कि बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को भी इसमें आमंत्रित किया गया है। यही वजह है कि 4 दिसंबर को होने वाले इस समारोह पर सभी की नजरें टिकी हैं।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी लखनऊ में होगी। समारोह के लिए शहर के होटल रमाडा को चुना गया है। इस खास मौके पर करीब 2000 मेहमानों को न्योता भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। मेहमानों की सूची में देश की राजनीति, क्रिकेट और फिल्म जगत के कई चर्चित नाम शामिल हैं।

rinku singh

पीएम मोदी, राहुल गांधी और योगी आदित्यनाथ को भी न्योता

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी न्योता भेजे जाने की जानकारी है। राजनीतिक जगत से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और अन्य प्रमुख हस्तियों को भी समारोह में बुलाया गया है।

शाहरुख खान समेत फिल्मी सितारों को भी बुलाया गया

शादी के मेहमानों की सूची में बॉलीवुड का भी तड़का देखने को मिल सकता है। अभिनेता शाहरुख खान को भी शादी का निमंत्रण भेजे जाने की खबर है। क्रिकेटर रिंकू सिंह की लोकप्रियता को देखते हुए क्रिकेट जगत की कई हस्तियों को भी इस खास मौके पर आमंत्रित किए जाने की चर्चा है।

4 दिसंबर को लखनऊ में होगी शादी

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ के होटल रमाडा में प्रस्तावित है। शादी से जुड़े कार्यक्रम 3 दिसंबर से शुरू होने की जानकारी भी सामने आई है। समारोह में परिवार के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में रिश्तेदार और खास मेहमान शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि प्रिया सरोज मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी और उस समय उनकी उम्र 25 साल थी। वह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद तूफानी सरोज की बेटी हैं। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून 2025 को हुई थी। अब दोनों 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+