नामी दिग्गज नेता की बेटी हैं तेज प्रताप की पत्नी, देखने में अप्सरा से नहीं है कम, पढ़ें Love Story
Tej Pratap Yadav Love Story: आज सपा का अभेद किला कहे जाने वाली करहल सीट पर उपचुनाव हो रहा है। आपको बता दें कि सपा ने तेज प्रताप यादव को यहां से चुनावी दंगल में उतारा है। गौरतलब है कि साल 2022 में अखिलेश यादव यहां से विधानसभा सदस्य चुने गए थे।
लोकसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव जब सांसद बनें तो उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद ये सीट रिक्त हुई है और इसी कारण यहां पर उपचुनाव हो रहा है।

मैनपुरी की करहल सीट पर भाजपा अब तक कभी भी जीती नहीं है। सपा ने जमकर यहां पर चुनाव प्रचार किया है उसे पूरा भरोसा है कि इस बार भी यहां साइकिल ही दौड़ेगी।
आपको बता दें कि तेज प्रताप सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई रणवीर सिंह के बेटे और दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह के पोते हैं। यही नहीं तेज प्रताप यादव का एक गहरा रिश्ता राजद प्रमुख लालू यादव से भी है, वो उनकी छोटी बेटी राजलक्ष्मी के पति हैं।
राजलक्ष्मी देखने में बहुत ज्यादा सुंदर हैं...
आपको बता दें कि बिहार के सबसे बड़े सियासी खानदान से ताल्लुक रखने वाली राजलक्ष्मी देखने में बहुत ज्यादा सुंदर हैं। इनकी शादी बहुत ही धूमधाम से हुई थी। तेज प्रताप चार्टरप्लेन से राजलक्ष्मी को सैफई लेकर पहुंचे थे, जहां डिंपल यादव ने उनका स्वागत किया था। इस हाई प्रोफाइल शादी के चर्चे काफी हुए थे क्योंकि इस शादी में सियासी और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियों ने भाग लिया था।
राजनीति के अलावा तेज प्रताप क्रिकेट का भी शौक रखते हैं
आपको बता दें कि राजनीति के अलावा तेज प्रताप क्रिकेट का भी शौक रखते हैं। कहते हैं कि एक फैमिली मीटिंग में तेज औऱ राजलक्ष्मी की मुलाकात घरवालों ने करवाई थी। दोनों ने एक-दूसरे को देखते ही पसंद कर लिया था। राजलक्ष्मी के सोशल मीडिया पोस्ट देखने से पता चलता है कि वो काफी शौकीन मिजाज है, हालांकि पब्लिक इवेंट में वो काफी सादगी पूर्ण दिखाई देती हैं।
तेज प्रताप के पास 10 करोड़ रुपए की संपत्ति है
मालूम हो कितेज प्रताप में करहल में नामांकन के वक्त जो हलफनामा दाखिल किया है, उसके मुताबिक उनके पास कुल 10 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जिसमें 5 करोड़ की संपत्ति चल और 5 करोड़ की अचल है। इसके अलावा उनके पास 2 लग्जरी कार और करीब ढाई किलो सोना है जबकि उनकी पत्नी राजलक्ष्मी के पास करीब 3.5 करोड़ रुपए की संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications