Up by election: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 90 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे वोटर,हो रहा मतदान
Uttar Pradesh By Election News In Hindi: उत्तर प्रदेश उपचुनाव के लिए वोटिंग बुधवार सुबह सात बजे से शुरू हो गई है। प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 90 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनके भाग्य का फैसला प्रदेश के 34 लाख से अधिक वोटर करेंगे। इन प्रत्याशियों में 11 महिलाएं भी चुनाव मैदान में है। गाजियाबाद में सर्वाधिक 14 उम्मीदवार और कानपुर की सीसामाउ व खैर में सबसे कम 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी सीटों पर 3435974 मतदाता हैं। जिनमें पुरुष 1846846 और महिला मतदाता 1588967 हैं।

जिन नौ विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें उत्तर प्रदेश की मीरापुर, कुन्दरकी, गाजियाबाद, खैर (अजा.), करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां विधानसभा सीटें शामिल हैं।
Recommended Video
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे से 5 बजे शाम तक होगा। कुल 1917 मतदान केंद्रों के 3718 मतदेय स्थलों पर मतदान हो रहा है। आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों या डाकघरों की ओर से जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा ये 12 अन्य पहचान पत्र भी होंगे मान्य।












Click it and Unblock the Notifications