हवा से हवा में मार करने वाले तेजस का परीक्षण सफल
बेंगलुरु। लाइट कॉमबैट एयरक्राफट (एलसीए) तेजस पर जब हवा में हमला हुआ तो बेंगलुरु स्थित एचएएल में खुशी की लहर दौड़ गई। तमाम वैज्ञानिकों समेत पूरे स्टाफ ने तालियां बजाकर खुशी का इजहार किया। तालियां इसलिये बजायी गईं, क्योंकि भारतीय वायुसेना के लिये तैयार किये जा रहे टू-सीटर विमान तेजस (प्रोटोटाइप व्हीकल 6) ने उस पर हवा में वार किया था। शनिवार को तेजस पीवी 6 का सफल परीक्षण होने पर एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी और एचएएल को चेयरमैन आरके त्यागी ने बधाई दी।

इस खुशनुमा पल में वनइंडिया से खास बातचीत में एडीए के निदेशक पीएस सुब्रमणियम ने कहा कि तेजस पीवी6 ने करीब 35 मिनट में परीक्षण को पूरा किया। जो कुछ भी प्लानिंग की गई थी, उन सभी को 30 हजार फीट की ऊंचाई पर टेस्टिंग पायलट ग्रुप कैप्टन विवर्त सिंह और ग्रुप कैप्टर अनूप कबाडवाल ने अंजाम दिया। दोनों पायलट नेशनल फ्लाइट टेस्ट सेंटर से बुलाये गये थे।
सुब्रमणियम ने बताया कि इस परीक्षण के साथ तेजस पीवी6 के सभी परीक्षण पूरे हो गये। इस दौरान पीवी6 30 हजार फीट की ऊंचाई तक गया। उसकी अधिकतम गति 0.7 मैक मापी गई। 14 डिग्री के कोण पर हवा से हवा में वार भी किया। यह तेजस का 15वां वेरियंट है। इसससे पहले टीडी1, टीडी2, पीवी1, पीवी2, पीवी3, पीवी5 (ट्रेनर), एलएसपी1, एलएसपी2, एलएसपी3, एलएसपी4, एलएसपी5, एलएसी7, एलएसपी8 और एसपी1। के परीक्षण किये गये। वहीं नौसेना के वेरियंट एनपी1 का ट्रायल अभी चल रहा है।

एचएएल के निदेशक आरके त्यागी ने वनइंडिया से टेलीफोन से बातचीत में कहा कि शनिवार को हुए इस परीक्षण के साथ हमारी टीम का मनोबल बढ़ गया है। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में जितने भी तेजस निकलेंगे, प्रत्येक तेजस ब्रांड एंबेसडर बनकर निकलेगा।
तेजस से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें-
- पीवी6 दूसरा दो सीटों वाला लड़ाकू विमान है, जो हवा से हवा में मार करता है।
- इस विमान से हवा से जमीन पर भी हमला किया जा सकता है।
- इस विमान को हवा से हवा में मार करने वाले सभी हथियारों से लैस किया जा सकता है।
- इस विमान में ऑन बोर्ड कम्युनिकेशन सिस्टम, रडार, ईडब्ल्यू सेंसर लगे हैं।
- इसमें ऑटोमेटिक लैंडिंग के लिये नेवीगेशन सिस्टम भी लगा हुआ है।
पीवी त्यागी ने कहा कि इस विमान के माध्यम से हम टू-सीटर कॉकपिट का परीक्षण करना चाहते थे और यह परीक्षण सफल हुआ है।

4 जनवरी 2001 से अब तक एचएएल व उससे जुड़े संस्थानों ने 2,772 परीक्षण उड़ानें भरी हैं और वो भी बिना किसी हादसे के।
(लेखक भारत के डिफेंस जर्नलिस्ट हैं। आप वनइंडिया के कंसल्टेंट एडिटर (डिफेंस) हैं और ट्विटर पर @writetake आपसे संपर्क किया जा सकता है।)
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications