Sydney Terror Attack: सिडनी हमले के बाद सुरक्षा एजेसियां सतर्क, दिल्ली-मुंबई समेत इन राज्यों में हाई अलर्ट
Sydney Terror Attack: सिडनी के समुद्र तट पर हुए आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। भारत में भी इस हमले के बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। देश भर में यहूदी नागरिकों और इजरायली संस्थानों की सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय अलर्ट जारी किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के साथ एकजुटता दिखाई है। एजेंसियों को आशंका है कि आतंकी संगठन भारत में रह रहे यहूदी और इजरायली नागरिकों को निशाना बन सकते हैं।
रविवार को ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हुए हमले में लाहौर के रहने वाले पिता-पुत्र ने हनुक्का उत्सव के दौरान अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। इसमें एक दर्जन से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस आतंकी हमले ने यहूदी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सतर्क कर दिया है। घटना के बाद भारत समेत कई देशों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

Sydney Terror Attack: दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में खास सतर्कता
- भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने विशेष रूप से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय राजधानी और वाणिज्यिक राजधानी के अलावा आईटी सिटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी बाप-बेटे और पहलगाम की तरह धर्म देख कर हत्या! जानें सिडनी आतंकी हमले की पूरी कहानी
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संभावित आतंकी साजिश को लेकर पिछले सप्ताह ही इनपुट मिले थे, जिसके बाद अलर्ट जारी किया गया था। अब इसे आगे भी जारी रखने का फैसला किया गया है।
- जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और एनसीआर में भी सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है।
- देशभर में यहूदी धर्मस्थलों, इजरायली दूतावासों, वाणिज्य दूतावासों और उन इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां यहूदी और इजरायली नागरिक रहते हैं।
- भारत में इजरायल का दूतावास दिल्ली में है, जबकि मुंबई और बेंगलुरु में उसके वाणिज्य दूतावास हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में रह रहे इजरायली नागरिकों और उनके बच्चों को भी संभावित निशाना माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पीएम पर भड़के नेतन्याहू, क्यों कहा आपने ही भड़काया है
Sydney Terror Attack: भारत के यहूदी समुदाय की बढ़ाई गई सुरक्षा
भारत में लगभग 4,000 यहूदी नागरिक रहते हैं, जिनमें भारतीय मूल के साथ-साथ विदेश से आए लोग भी शामिल हैं। यहूदी समुदाय का प्रमुख केंद्र मुंबई है, जहां सिनेगॉग, यहूदी स्कूल और कोषेर भोजन की सुविधाएं उपलब्ध हैं। काउंसिल ऑफ इंडियन ज्यूज़ के अलावा बी'नाई ब्रिथ, बिकुर चोलिम, विमेन्स इंटरनेशनल ज़ायोनिस्ट ऑर्गनाइजेशन और हदासा जैसी संस्थाएं भी सक्रिय हैं। इसके अलावा हर साल करीब 50,000 इजरायली पर्यटक भारत आते हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि से निपटने के लिए पूरी तैयारी है।
यह भी पढ़ें: सिडनी में गोलियों की बौछार के बीच 'रियल हीरो' का एक्शन, शूटर की कनपटी पर तानी उसी की बंदूक, VIDEO वायरल
-
Mumbai Metro: टोक्यो जैसा होगा मुंबई का अंडरग्राउंड नेटवर्क, मेट्रो स्टेशन से कहां तक बनेगा 3KM का वॉकवे? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों में उठापटक जारी, क्या है मुंबई में रेट? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, बाजार में दिखी रौनक, चेक करें मुंबई का ताजा भाव -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications