सिडनी में गोलियों की बौछार के बीच 'रियल हीरो' का एक्शन, शूटर की कनपटी पर तानी उसी की बंदूक, VIDEO वायरल
Australia Firing Video Viral: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बोंडी बीच पर यहूदी समुदाय के हनुक्का पर्व के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग ने इलाके को दहशत में डाल दिया। इस सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई और कई गंभीर रूप से घायल हुए।
भीड़ में भगदड़ मची, लेकिन एक शख्स ने फायरिंग कर रहे शूटर की बहादुरी से गन छीनकर उसे काबू में किया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए सामने आई और लोगों को हैरान कर रही है।

Sydney Bondi Beach Shooting: घटना का भयावह मंजर
शनिवार शाम लगभग 6:45 बजे बोंडी बीच पर दो हथियारबंद शूटरों ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कीं। हजारों लोग, जिनमें 2,000 यहूदी शामिल थे, कार्यक्रम में जुटे थे। गोलियों की आवाज से भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वीडियो में देखा गया कि ब्लैक टी-शर्ट पहने शूटर खुलेआम फायरिंग कर रहा था और आसपास अफरातफरी का माहौल था।
ये भी पढे़ं: ऑस्ट्रेलिया में 'सबसे बड़ा' आतंकी हमला, हनुक्का उत्सव मना रहे यहूदियों पर फायरिंग, 10 लोगों की मौत
शख्स ने दिखाई अद्भुत बहादुरी
वीडियो में सफेद टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति ने शूटर की ओर बढ़कर पीछे से उस पर झपट्टा मारा। कुछ सेकंड तक हाथापाई के बाद उसने शूटर से गन छीन ली और उसे वापस तान दिया। यह साहसिक कदम शूटर को पीछे हटने पर मजबूर कर गया। हालांकि, शूटर का दूसरा साथी दूसरी दिशा से फायरिंग करता रहा, लेकिन यह बहादुरी पूरी भीड़ के लिए प्रेरणादायक बनी।
ऑस्ट्रेलिया और इजरायल की प्रतिक्रिया
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने घटना पर गहरा दुख जताया और घायलों की मदद तथा स्थिति नियंत्रण को प्राथमिकता बताया। इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नाफ्ताली बेनेट और विदेश मंत्रालय ने भी कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे यहूदी समुदाय पर हमला करार दिया और ऑस्ट्रेलिया में बढ़ती यहूदी-विरोधी घटनाओं पर चिंता जताई।
ये भी पढे़ं: Israel: भारत में रहने वाले यहूदी Bnei Menashe कौन हैं? जिन्हें नेतन्याहू ले जा रहे वापस, कहां बसाने की तैयारी?
घटना की जांच जारी
पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, हमले के पीछे मकसद स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह आतंकवादी हमला था या किसी अन्य कारण से किया गया। जांच आगे बढ़ रही है और जैसे-जैसे स्थिति स्पष्ट होगी, मौतों, घायलों और हमलावरों से जुड़ी अधिक जानकारी साझा की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि प्राथमिकता फिलहाल घायलों की जान बचाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की है।












Click it and Unblock the Notifications