राष्ट्रपति भवन में अब आप भी खाने का लुत्फ उठा सकते हैं, खुल गया रेस्टोरेंट
नई दिल्ली। अब आप भी राष्ट्रपति भवन में खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। लुटियंस जोन में 330 एकड़ में फैले इस ऐतिहासिक इमारत के प्रांगण में पहली बार कोई रेस्टोरेंट खुला है। यह मौका अमेरिकन कंपनी सबवे को मिला है।

राष्ट्रपति भवन में सबवे का रेस्टोरेंट
अमेरिकन कंपनी सबवे विश्वविद्यालयों, अस्पतालों और एयरपोर्ट जैसी जगहों पर रेस्टोरेंट के लिए जानी जाती है। यह रेस्टोरेंट दुनिया की कुछ खास जगहों पर भी है जिसमें अमेरिका के इलियोनिस में अब्राहम लिंकन प्रेसिडेंशियल म्यूजियम, बैंकॉक का ग्रांड पैलेस और न्यूयार्क का वर्ल्ड ट्रेड सेंटर शामिल हैं। अब इस लिस्ट में भारत का राष्ट्रपति भवन भी जुड़ गया है।

राष्ट्रपति भवन में म्यूजियम के साथ रेस्टोरेंट
कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि हाल में राष्ट्रपति भवन में म्यूजियम खुला है। म्यूजियम देखने कई लोग आते हैं जिनके लिए राष्ट्रपति भवन के कॉम्प्लेक्स में रेस्टोरेंट खोलने का विचार आया।
सबवे के कंट्री हेड रंजीत तलवार ने कहा, 'सबवे के लिए यह गौरव की बात है कि राष्ट्रपति भवन में रेस्टोरेंट खोलने की मंजूरी दी गई। यह हमारे लिए बेहद खास है।'












Click it and Unblock the Notifications