Aaj Ka Mausam: पश्चिम बंगाल-ओडिशा-असम समेत 14 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
Aaj Ka Mausam, 11 March 2026 Wednesday: उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान बढ़ जाने से लोग काफी परेशान हैं, उन्हे ये समझ नहीं आ रहा है कि अगर मार्च इस तरह से आग उगल रहा है तो फिर मई -जून में क्या होगा? भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि आज से लेकर अगले दो दिनों के अंदर गुजरात, राजस्थान, यूपी, बिहार, एमपी महाराष्ट्र में तापमान बढ़ेगा जिससे गर्मी बढ़ेगी।
तो वहीं दूसरी ओर एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत 14 राज्यों में रेन अलर्ट घोषित किया गया है।

Delhi ka Mausam: दिल्ली में क्या बरसेंगे बादल?
राजधानी दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे और हो सकता है कि शाम तक हल्की बरसात भी हो जाए , बुधवार को यहां पर अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। तो वहीं यहां के आबोहवा में मामूली सुधार दिख रहा है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 299 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -295 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -287 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 288 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -269 AQI
Rain Alert in Himachal Pradesh-Uttarakhand: हिमाचल-उत्तराखंड में रेन अलर्ट
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी के साथ बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड में भी अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश का अनुमान जताया गया है।
भारी बारिश का अलर्ट जारी
कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू ,मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, चंबा में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, और देहरादून में भी येलो अलर्ट जारी है।
Uttar Pradesh Ka Mausam: यूपी का बढ़ेगा पारा
आगरा, मथुरा, बरेली, बलरामपुर, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर, बस्ती, बनारस, रायबरेली, प्रतापगढ़ में गर्मी बढ़ेगी इसके लिए भी अलर्ट जारी है।
Jharkhand -West Bengal : गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है
मैदानी और पूर्वी राज्यों की बात करें तो बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर-पूर्वी राज्यों जैसे असम, मेघालय, नगालैंड और मणिपुर में 11 मार्च से बारिश का सिलसिला तेज होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
Rajasthan weather update: राजस्थान में भी बढ़ेगा तापमान
अलवर, सीकर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बाड़मेर में तापमान 35-40 डिग्री तक जा सकता है इसके लिए orange alert जारी है।












Click it and Unblock the Notifications