Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम

Guru Margi 2026: आज से गुरु मार्गी हो गए हैं, गुरु की सीधी चाल सभी राशियों के लिए शुभ होती है, आपको बता दें कि आज बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी होंगे और 2 जून तक इसी अवस्था में रहेंगे, वैसे तो ये सबके लिए काफी शुभ है लेकिन ये तीन राशियों के लिए काफी अच्छा वक्त लेकर आया है। मालूम हो कि ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान, धन, संतान, विवाह और भाग्य का कारक माना जाता है।

काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक जब गुरु मार्गी होते हैं तो रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं, भाग्य का साथ मिलता है और जीवन में प्रगति के नए रास्ते खुलते हैं। जब गुरु ग्रह मार्गी होते हैं तो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और कई लोगों को भाग्य का साथ मिलने लगता है।

Guru Margi 2026

सही कर्म और सकारात्मक सोच के साथ किए गए उपाय आपके जीवन में और भी शुभ परिणाम ला सकते हैं। गुरु के मार्गी होने से कुछ राशियों की किस्मत खासतौर पर चमक वाली है । ये राशियां हैं मेष, मिथुन, सिंह और तुला।

Guru Margi 2026 Today: करियर और बिजनेस में अच्छा लाभ

  • मेष राशि: गुरु के मार्गी होने से मेष राशि के लोगों को करियर और बिजनेस में अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। रूके कार्य पूरे होंगे और जीवन में सुख और शांति आएगी।
  • मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं।

Guru Margi 2026 Ka Prabhav: विदेश यात्रा, नए प्रोजेक्ट और व्यापार में लाभ

  • सिंह राशि: सिंह राशि के लिए गुरु का मार्गी होना भाग्य को मजबूत करेगा। विदेश यात्रा, नए प्रोजेक्ट और व्यापार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
  • तुला राशि: गुरु के मार्गी होने से इस राशि के लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। करियर में प्रगति, आय में वृद्धि और पारिवारिक सुख मिलेगा।

Guru Margi 2026 Upay: गुरु ग्रह को मजबूत करने के उपाय

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें। पीले रंग के वस्त्र पहनें और पीली वस्तुओं का दान करें। गुरुवार को चने की दाल, हल्दी या पीले फल दान करना शुभ माना जाता है। ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का रोज 108 बार जाप करें इससे यश की प्राप्ति होती है। पुखराज धारण करने से भी गुरु मजबूत होते हैं।यदि असली पुखराज महंगा हो तो सुनैला पहन सकते हैं। यह गुरु का उपरत्न माना जाता है और धन व सकारात्मकता बढ़ाने में मदद करता है। जब गुरु ग्रह मजबूत होता है तो व्यक्ति के जीवन में भाग्य, सम्मान और समृद्धि बढ़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+