Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM Kisan Yojana: अकाउंट में कब आएंगे पीएम किसान की 21वीं किस्त के पैसे? इस तरह चेक कर लें स्टेटस

PM Kisan Samman Nidhi: देश के करोड़ों किसानों के लिए नवंबर का महीना बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के तहत किसानों को हर साल तीन बार ₹2,000 की सहायता राशि दी जाती है। अब 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत की खबर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार नवंबर में किसानों के खातों में अगली किस्त ट्रांसफर कर सकती है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो बिहार चुनाव के बाद किसानों के बैंक अकाउंट में ₹2,000 की राशि पहुंच सकती है। यानी शादी-ब्याह के मौसम में किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटने वाली है।

PM Kisan Samman Nidhi

ई-केवाईसी जरूरी, तभी आएगा पैसा

इस बार भी उन्हीं किसानों को किस्त मिलेगी जिनकी सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अगर किसी किसान ने अभी तक E-KYC नहीं कराई है, तो उसके खाते में 21वीं किस्त की राशि नहीं आएगी। इसलिए किसानों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द अपना ई-केवाईसी प्रोसेस पूरा कर लें ताकि भुगतान में कोई दिक्कत न आए।

ये भी पढ़ें: Ladki Bahin Yojana: खुशखबरी, लड़की बहिन योजना की अगली किश्‍त की आई तारीख, जानिए कब खाते में आ रहे 1500 रुपये?

अगस्त में मिली थी पिछली किस्त

जानकारी के अनुसार, सरकार फिलहाल उन किसानों की लिस्ट तैयार कर रही है जिनके दस्तावेज सही हैं और जिनके बैंक अकाउंट आधार नंबर से लिंक हैं। जिन किसानों के रिकॉर्ड में कोई गलती पाई जाएगी, उनका भुगतान रोक दिया जाएगा। बता दें कि 20वीं किस्त अगस्त में जारी की गई थी, जिसमें करीब 9.8 करोड़ किसानों को ₹2,000 की राशि उनके बैंक अकाउंट में भेजी गई थी। अब सभी की नजर 21वीं किस्त पर है।

किन किसानों को मिलेगा 21वीं किस्त का फायदा

इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका नाम PM Kisan Portal की बेनेफिशरी लिस्ट में है। साथ ही, जिनका ई-केवाईसी पूरा हो चुका है और बैंक अकाउंट में कोई गलती नहीं है। अगर बैंक डिटेल्स या आधार लिंक में कोई त्रुटि है, तो किस्त नहीं आएगी।

ऐसे करें पीएम किसान की अगली किस्त का स्टेटस चेक

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी 21वीं किस्त जारी हुई है या नहीं, तो यह आसान तरीका अपनाएं-

  • प्रधानमंत्री किसान योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Know Your Status' या 'Beneficiary Status' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
  • अगर नंबर याद नहीं है, तो 'Know Your Registration Number' पर क्लिक करें।
  • कैप्चा कोड भरने के बाद 'Get Data' या 'Get Details' बटन दबाएं।

अब आपकी स्क्रीन पर किस्त की पूरी जानकारी आ जाएगी। इससे आपको तुरंत पता चल जाएगा कि 21वीं किस्त आपके अकाउंट में आई है या नहीं।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: कहीं आप तो नहीं कर रहे गलती! 21वीं किस्त से पहले पकड़े गए हजारों दंपति

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+