Ladki Bahin Yojana: खुशखबरी, लड़की बहिन योजना की अगली किश्त की आई तारीख, जानिए कब खाते में आ रहे 1500 रुपये?
Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार की 'माझी लड़की बहिन योजना' के लाभार्थियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अक्टूबर महीने की किस्त का इंतजार कर रही बहनों को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अदिति तटकरे ने लाभार्थियों के बैंक खातों में किस्त जमा होने की तारीख बताई है।
मंत्री अदिति तटकरे ने जानकारी दी कि अक्टूबर की 1500 रुपये की किस्त मंगलवार को लाडकी बहनों के बैंक अकाउंट में जमा हो जाएगी। महाराष्ट्र सरकार हर महीने इस योजना के तहत लाडकी बहनों को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस बार ई-केवाईसी प्रक्रिया के कारण अक्टूबर की किस्त मिलने में देरी हुई थी।

अदिति तटकरे ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर मराठी भाषा में बताया, "मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना: महिला सशक्तिकरण में एक सतत क्रांति!" उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि योजना के सभी पात्र लाभार्थियों के आधार-लिंक्ड बैंक खातों में सम्मान निधि का वितरण जल्द ही शुरू किया जाएगा।
मंत्री ने लाभार्थियों से जल्द से जल्द ई-केवाईसी (E-KYC) करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि सभी बहनें 18 नवंबर से पहले अपनी ई-केवाईसी अवश्य पूरी कर लें। यदि ई-केवाईसी पूरी नहीं होती है, तो 1500 रुपये की मासिक सहायता राशि अटक सकती है।
महाराष्ट्र सरकार की इस योजना का लाभ 21 से 65 वर्ष आयु वर्ग की महाराष्ट्र की महिलाओं को मिलता है। इसमें विवाहित, अविवाहित और तलाकशुदा सभी महिलाएं शामिल हो सकती हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए एक बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।
इस योजना की एक महत्वपूर्ण शर्त यह है कि लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।












Click it and Unblock the Notifications