PM Kisan 21st Installment: कब आएंगे पीएम किसान के 2000 रुपये? लिस्ट से कट तो नहीं गया आपका नाम, कैसे करें चेक?
PM-Kisan Samman Nidhi Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। केंद्र सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 21वीं किस्त जारी करने जा रही है। हर साल इस योजना के तहत किसानों को 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है। हर किस्त की राशि 2,000 रुपये होती है, जो डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से दी जाती है।
नवंबर के पहले दो हफ्तों में आ सकती है 21वीं किस्त
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार नवंबर 2025 के पहले दो हफ्तों में पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी कर सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए यह माना जा रहा है कि किसानों के खातों में जल्द ही पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।

किस्त जारी करने से पहले सरकार राज्यों से किसानों का डेटा चेक करती है। अगर किसी किसान की जानकारी अधूरी होती है या कोई दस्तावेज अपडेट नहीं किया गया होता है, तो उसका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट से हट सकता है। इसलिए समय रहते अपनी जानकारी को एक बार जरूर जांच लें।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: अकाउंट में कब आएंगे पीएम किसान की 21वीं किस्त के पैसे? इस तरह चेक कर लें स्टेटस
ई-केवाईसी पूरी करना जरूरी
अगर आपकी ई-केवाईसी (e-KYC) अभी तक पूरी नहीं हुई है, तो किस्त रुक सकती है। इसके लिए सबसे पहले
- pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- अगर आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक है, तो ओटीपी के जरिए आसानी से ई-केवाईसी कर सकते हैं।
- जिन किसानों का मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, वे नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर जाकर फिंगरप्रिंट या फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
आधार और बैंक खाते की डिटेल चेक करें
अक्सर किसानों की किस्त इसलिए रुक जाती है क्योंकि आधार कार्ड और बैंक रिकॉर्ड में नाम या जन्मतिथि अलग-अलग होती है। इसलिए ये सुनिश्चित करें कि आपका नाम, जन्मतिथि और जेंडर दोनों जगह एक जैसे हों। इसके अलावा, आधार को अपने बैंक खाते से लिंक करना भी जरूरी है। अगर ऐसा नहीं है, तो बैंक जाकर अपडेट करवा लें।
जमीन के कागजात भी सही रखें
पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली राशि सिर्फ उन्हीं किसानों को दी जाती है, जिनके पास कृषि भूमि का वैध रिकॉर्ड होता है। अगर जमीन के कागजात में कोई गड़बड़ी है या नाम गलत दर्ज है, तो तुरंत राजस्व विभाग या कृषि कार्यालय जाकर सुधार करवा लें। ये छोटे-छोटे अपडेट आपकी आने वाली किस्तों को सुरक्षित रखेंगे।
ऐसे करें पीएम किसान लिस्ट में नाम चेक
कई किसान यह जानना चाहते हैं कि उनका नाम पीएम किसान योजना की लिस्ट में है या नहीं. इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले https://pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- Farmers Corner सेक्शन में जाएं।
- Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
- Get Report पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर लिस्ट खुल जाएगी। अगर उसमें आपका नाम दिख रहा है, तो समझिए कि आपकी किस्त आने वाली है।
शिकायत या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर
अगर किसी किसान को पीएम किसान योजना से जुड़ी कोई दिक्कत हो रही है, तो वह हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-23381092 पर कॉल कर सकता है। इसके अलावा, किसान [email protected] पर मेल भी भेज सकते हैं या अपने स्थानीय कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
किसानों के लिए बड़ी राहत की योजना
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी, ताकि किसानों को खेती से जुड़े छोटे खर्चों के लिए आर्थिक मदद मिल सके। अब तक देशभर में करोड़ों किसानों को इसका फायदा मिल चुका है।
अगर आपने सभी जरूरी अपडेट पूरे कर लिए हैं - ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग और जमीन रिकॉर्ड - तो निश्चिंत रहें, आपके खाते में जल्द ही 2,000 रुपये की नई किस्त आ जाएगी।
ये भी पढ़ें:
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications