Parliament Special Session 2026: क्यों बुलाया जा रहा विशेष सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन पर फैसला!
Parliament Special Session 2026: बजट सत्र के खत्म होते ही संसद का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। अप्रैल में तीन दिनों के लिए (16, 17 और 18 अप्रैल) को आयोजित होने वाला संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र देश की राजनीति और विधायी ढांचे में बड़े बदलावों का संकेत दे रहा है। सूत्रों के हवाले से बतााया जा रहा है कि इस सत्र का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति वंदन अधिनियम (Nari Shakti Vandan Adhiniyam) को जल्द लागू करना और उससे जुड़े संवैधानिक संशोधनों को आगे बढ़ाना है।
यह सत्र बजट सत्र के दूसरे चरण के तुरंत बाद बुलाया गया है, जिसे विशेष रूप से इन महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा और निर्णय के लिए बढ़ाया गया है। इस विशेष सत्र के एजेंडे में सबसे बड़ा प्रस्ताव लोकसभा की सीटों में बढ़ोतरी से जुड़ा हो सकता है। मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 816 करने का प्रस्ताव सामने आ सकता है।

Parliament Special Session 2026: परिसीमन और महिला आरक्षण पर फैसला
- परिसीमन के बाद सीटें बढ़ाए जाने के सरकार के फैसले का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू होने के बाद पुरुषों के लिए सीटों की संख्या में बड़ा संतुलन बना रहे।
- प्रस्तावित व्यवस्था के तहत करीब 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकती हैं, जो भारतीय राजनीति में महिला प्रतिनिधित्व को ऐतिहासिक रूप से मजबूत करेगा।
- महिला आरक्षण को प्रभावी बनाने के लिए परिसीमन (Delimitation) की प्रक्रिया भी इस सत्र का अहम हिस्सा होगी।
- सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर नए सिरे से निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण करने के लिए विधेयक पेश कर सकती है। इसका उद्देश्य 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले नई सीटों और आरक्षण व्यवस्था को लागू करना है।
Parliament Special Session: संविधान संशोधन प्रस्ताव भी होगा पेश
इसके अलावा, संसद में संविधान संशोधन से जुड़े प्रस्ताव भी पेश किए जा सकते हैं, ताकि महिला आरक्षण कानून को व्यवहारिक रूप से लागू करने में आने वाली कानूनी और तकनीकी बाधाओं को दूर किया जा सके। यह संशोधन 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023' को और अधिक प्रभावी और लागू करने योग्य बनाएंगे। राजनीतिक दृष्टिकोण से यह सत्र बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे देश में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिल सकती है।
Delimitation का असर राज्यों के विधानसभा चुनाव पर
साथ ही, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी और परिसीमन जैसे फैसले भविष्य की राजनीति और चुनावी समीकरणों को भी प्रभावित करेंगे। अप्रैल 2026 का यह विशेष सत्र भारतीय लोकतंत्र में एक बड़ा बदलाव लाने की क्षमता रखता है, जहां महिला भागीदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ संसदीय संरचना को भी नया आकार दिया जा सकता है।
- PM Modi Assam Rally: असम के चाय बागान में दिखा पीएम का अलग अंदाज, कांग्रेस और घुसपैठियों को दी सख्त चेतावनी
- Vote from Home सुविधा क्या है? असम चुनाव में EC ने किया लागू, किन्हें और कैसे मिलेगा लाभ?
- Assam election: रैली में जमकर नाचे CM हिमंत, BJP और कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी? कर दी भविष्यवाणी, Video
- Assam Election में BJP का मास्टर प्लान! UCC से 2 लाख नौकरी तक, संकल्प पत्र में इन वादों ने बढ़ाई चुनावी गर्मी
- Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण?
-
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ













Click it and Unblock the Notifications