Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले के बेटे अशोक मित्तल ने थामा BJP का दामन, AAP संग हो गया खेला!

Ashok Kumar Mittal Caste: पंजाब से राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल ने आम आदमी पार्टी (AAP) को बडा झटका दिया है। 24 अप्रैल को राघव चड्ढा और संदीप पाठक के साथ बीजेपी में शामिल हो गए। आपको बता दें कि, 15 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मित्तल के घर पर छापेमारी की थी।

जालंधर कैंट के मॉल रोड स्थित 16 नंबर के उनके आवास पर तलाशी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई मित्तल को पार्टी का नया उपनेता घोषित होने के 13 दिन बाद हुई थी। ऐसे में अशोक मित्तल कौन हैं? उनकी जाति क्या है? और राघव चड्ढा की जगह उन्हें क्यों चुना गया? जैसे सवाल लोगों के मन में गूंज रहे हैं, आइए आपको रूबरू कराते हैं...

Ashok Kumar Mittal Caste

Who Is Ashok Kumar Mittal: LPU के चांसलर से राजनेता तक, अशोक कुमार मित्तल का सफर

अशोक कुमार मित्तल (उम्र 61 वर्ष) पंजाब के जालंधर में 10 सितंबर 1964 को जन्मे। वे मूल रूप से एक शिक्षाविद् और व्यवसायी हैं। उन्होंने Lovely Professional University (LPU) की स्थापना की, जो आज पंजाब का सबसे बड़ा निजी विश्वविद्यालय और भारत के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में से एक है।

Ashok Kumar Mittal Caste

परिवार की कहानी छोटी मिठाई की दुकान से शुरू हुई। उनके पिता बलदेव राज मित्तल ने 1961 में जालंधर में एक साधारण मिठाई की दुकान खोली। बाद में परिवार ने व्यवसाय को बढ़ाया और शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखा। अशोक मित्तल ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से कानून (LLB) की पढ़ाई की। 1980 के दशक में उन्होंने परिवार के बिजनेस को संभाला और LPU को एक विशाल कैंपस वाला विश्वविद्यालय बना दिया।

Ashok Kumar Mittal Caste

Ashok Kumar Mittal Political Entry: राजनीति में एंट्री?

अशोक मित्तल ने सक्रिय राजनीति में 2022 में कदम रखा। AAP ने उन्हें पंजाब से राज्यसभा भेजा। अप्रैल 2022 में वे बिना विरोध के चुने गए। तब से वे संसद की महत्वपूर्ण समितियों - रक्षा समिति, वित्त समिति और अन्य - का हिस्सा रहे। उन्होंने विदेश नीति, शिक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों पर अपनी सक्रियता दिखाई।

Ashok Kumar Mittal Family Tree: कौन-कौन है परिवार में?

  • पत्नी: रश्मी मित्तल - LPU की प्रो-चांसलर। वे भी शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय हैं।
Ashok Kumar Mittal Caste
  • बच्चे: एक बेटा प्रथम मित्तल और एक बेटी श्रष्टि मित्तल)
  • निवास: मुख्य रूप से फगवाड़ा (पंजाब)। LPU का विशाल कैंपस यहीं स्थित है।

Ashok Kumar Mittal Caste: अशोक कुमार मित्तल की जाति क्या है?

Ashok Kumar Mittal Caste

सार्वजनिक प्रोफाइल, चुनावी हलफनामे और मीडिया रिपोर्ट्स में अशोक कुमार मित्तल की जाति का कोई स्पष्ट आधिकारिक उल्लेख नहीं है। लेकिन, 'मित्तल' उपनाम पंजाब के व्यवसायी परिवारों में आम है, जिसे अक्सर वैश्य/बनिया (खासकर अग्रवाल समुदाय) से जोड़ा जाता है।

AAP ने राघव चड्ढा की जगह दी थी मित्तल को, अब दोनों BJP में

आपको बता दें कि, बीती 2 अप्रैल को AAP ने राघव चड्ढा को उपनेता (Deputy Leader) के पद से हटा दिया था। इसके बाद, मित्तल को यह पद दिया गया था। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र लिखकर यह बदलाव सूचित किया था। साथ ही अनुरोध किया गया कि चड्ढा को अब AAP कोटे से सदन में बोलने का समय न दिया जाए। इसके बाद, वक्त का पहिया ऐसे घूमा कि दोनों ही एक साथ बीजेपी में शामिल हो गए।

AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+