Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति?
Sonali Bendre Caste: 90 के दशक की खूबसूरत अदाकारा सोनाली बेंद्रे इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं, वजह हैं उनके पति गोल्डी बहल, जिन पर इस वक्त किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। दरअसल पुणे के मावल स्थित वडगांव दीवानी अदालत में जमीन विवाद का मामला दर्ज किया गया है।
गोल्डी बहल पर स्थानीय किसान चंद्रकांत शिंदे ने उनकी जमीन हड़़पने का आरोप लगाया है, हालांकि सोनाली ने सारे आरोपों को गलत और बेबुनियाद कहा है, मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी।

आपको बता दें कि 1990 के दशक की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक सोनाली बेंद्रे ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी और फ़िल्म 'आग' (1994) से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था, जिसके लिए उन्हें 'न्यू फेस ऑफ़ द ईयर' का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला था।
90 के दशक की टॉप अभिनेत्री रही हैं Sonali Bendre
इसके बाद उन्होंने 'दिलजले' (1996), 'डुप्लीकेट' (1998), 'मेजर साब' (1998), 'ज़ख़्म' (1998), 'सरफ़रोश' (1999), 'हम साथ साथ हैं' (1999) , हमारा दिल आपके पास है (2000) जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया।अपनी सुंदरता से लोगों को दीवाना बनाने वाली सोनाली बेंद्रे को लोग 'नेशनल क्रश' कहा करते थे।
मराठी ब्राह्मण परिवार से हैं Sonali Bendre
सोनाली के पिता जीत बिंद्रा civil servant थे, वो दो बहने हैं, उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, बेंगलुरु से पूरी की और बाद में पोदार कॉलेज, माटुंगा, मुंबई से स्नातक की पढ़ाई की। उनका सरनेम "बेंद्रे" पारंपरिक रूप से ब्राह्मण समुदाय से जुड़ा है।

चितपावन ब्राह्मण, या देशस्थ ऋग्वेदी ब्राह्मण
पंजाबी परिवार में शादी से पहले उनकी परवरिश एक पारंपरिक महाराष्ट्रियन ब्राह्मण परिवार में हुई है। बेंद्रे (या बेंद्रे) आमतौर पर भारत के महाराष्ट्र में पाया जाता है। यह मुख्य रूप से मराठी समुदायों जैसे चंद्रसेनिया कायस्थ प्रभु (सीकेपी), चितपावन ब्राह्मण, या देशस्थ ऋग्वेदी ब्राह्मण (डीआरबी) समुदायों से जुड़ा हुआ है।
पंजाबी खत्री परिवार से ताल्लुक रखते हैं गोल्डी बहल
उनकी शादी फ़िल्ममेकर गोल्डी बहल से हुई है जो कि एक पंजाबी हिंदू परिवार से हैं, 'बहल' (या 'Bahl') उपनाम पंजाबी खत्री समुदाय से जुड़ा है। उनके पिता, रमेश बहल, और चाचा, श्याम बहल, जाने-माने निर्देशक रहे हैं। हालांकि सोनाली और गोल्डी दोनों ने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपनी जाति पर चर्चा नहीं की है, इसलिए यह जानकारी सामान्य स्रोतों पर आधारित मानी जाती है।

'मेड फॉर इच अदर' कहलाते हैं सोनाली-गोल्डी
सोनाली का नाम करियर की शुरुआत में कई अभिनेताओं औऱ नेताओं से जुड़ा लेकिन सब कोरी अफवाएं ही साबित हुई, वो असल जिंदगी में केवल गोल्डी की आंखों में बसीं और आज तक वहीं विराजमान हैं, दोनों फिल्मी दुनिया के परफेक्ट कपल कहलाते हैं और लोग इन्हें 'मेड फॉर इच अदर' कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications