दोबारा मां बनीं Sonam Kapoor, अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल

Sonam Kapoor Baby Boy: बॉलीवुड की फैशन आइकॉन सोनम कपूर एक बार फिर मां बन गई हैं। गत 29 मार्च 2026 को सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद अब उन्होंने अस्पताल से अपनी पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इन तस्वीरों में सोनम कपूर का ग्लैमरस अवतार नहीं बल्कि एक सादगी भरी मां का रूप देखने को मिल रहा है, जिसने हर किसी का दिल छू लिया है।

बेटे को सीने से लगाए दिखीं सोनम कूर
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में पहली फोटो बेहद खास है, जिसमें सोनम कपूर अस्पताल के बेड पर लेटी हुई अपने नवजात बेटे को सीने से लगाए नजर आ रही हैं।

Sonam Kapoor

ग्लैमरस नहीं, मां के रूप में दिखीं सोनम

सोनम कपूर के चेहरे पर सुकून भरी मुस्कान साफ झलक रही है, जो इस बात का सबूत है कि वह इस खूबसूरत पल को पूरी तरह जी रही हैं। हालांकि उनके हाथ में ड्रिप भी लगी दिखाई दे रही है लेकिन इसके बावजूद वह इस खास समय को इन्जॉय करती दिख रही हैं।

नो-मेकअप लुक में नजर आईं सोनम कपूर

-दूसरी तस्वीर में सोनम कपूर एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में सोनम कपूर ब्लैक आउटफिट में नो-मेकअप लुक में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बालों की साधारण सी चोटी कर अपने लुक को कंप्लीट किया है।

-सोनम कपूर एक आम महिला की तरह बैठकर अपना ब्रेकफास्ट इन्जॉय करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर ने ये साफ कर दिया है कि फिलहाल वह अपने स्टारडम से दूर सिर्फ मदरहुड के हर पल को जीना चाहती हैं।

फैंस और सेलेब्स सोनम कपूर को दे रहे बधाइयां

सोनम कपूर की इन सिंपल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि ये तस्वीरें दिखाती हैं कि असली खुशी ग्लैमर में नहीं बल्कि इन छोटे-छोटे पलों में होती है।

दूसरी बार मां बनी हैं सोनम कपूर

आपको बता दें कि इससे पहले सोनम कपूर ने 20 अगस्त 2022 को अपने बड़े बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम 'वायु' रखा गया था। अब फैंस उनके छोटे बेटे के नाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सादगी में छिपी असली खूबसूरती

सोनम कपूर की ये तस्वीरें दिखाती हैं कि एक मां के लिए सबसे खास पल वही होते हैं, जब वह अपने बच्चे के साथ होती है, बिना किसी दिखावे के, पूरी सादगी के साथ। इस बार सोनम कपूर ने अपने फैंस को ग्लैमर नहीं बल्कि असली जिंदगी की झलक दिखाई है और यही बात लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+