IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर

IPL 2026, Anil Gurav Death: आईपीएल 2026 के शोर में क्रिकेट फैंस इन दिनों डूबे हुए हैं। इस बीच एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। सचिन तेंदुलकर के सीनियर और दिग्गज कोच रमाकांत आचरेकर के सबसे प्रतिभाशाली शिष्य रहे अनिल गुरव का 31 मार्च को 61 वर्ष की आयु में निधन हो गया। नालासोपारा की एक 200 स्क्वायर फीट की जर्जर खोली में रहने वाले गुरव ने गुमनामी और अभावों के बीच अंतिम सांस ली।

सचिन तेंदुलकर ने गुरव के बल्ले से लगाया था पहला शतक (IPL 2026, Anil Gurav Death)

आज सचिन तेंदुलकर के नाम 100 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि सचिन ने अपना पहला शतक अनिल गुरव के ही 'SG' बल्ले से लगाया था। गुरव उस समय सत्तमान क्लब के कप्तान थे। सचिन उनकी बल्लेबाजी के इतने मुरीद थे कि उन्हें 'सर' कहकर बुलाते थे। आचरेकर सर अक्सर सचिन और विनोद कांबली को गुरव के कट और हुक शॉट देखने की सलाह देते थे।

Anil Gurav 1

कहा जाता था 'मुंबई का विवियन रिचर्ड्स'

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण उन्हें 'मुंबई का विवियन रिचर्ड्स' कहा जाता था। जानकारों का मानना था कि सुनील गावस्कर के बाद मुंबई से निकलने वाला अगला बड़ा नाम अनिल गुरव ही होंगे। गुरव के पतन की कहानी किसी फिल्मी त्रासदी से कम नहीं है। जब उनका करियर परवान चढ़ रहा था, उनका छोटा भाई अजीत मुंबई के एक गैंग का शार्प शूटर बन गया।

शराब ने डुबोया करियर

पुलिस अजीत की तलाश में अक्सर अनिल को उठा ले जाती। उन्हें थाने में उल्टा लटकाकर पीटा जाता था। प्रताड़ना इतनी भयानक थी कि कई बार वे मैदान पर खड़े होने की स्थिति में भी नहीं रहते थे। पुलिस के डर से वे अपना घर छोड़कर नालासोपारा चले गए, लेकिन वहां भी खाकी ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। इसी मानसिक तनाव ने उन्हें शराब की लत की ओर धकेल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+