Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात?
Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (आप) के स्टार नेताओं में से एक राघव चड्ढा इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम तक चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल पार्टी ने उन्हें 'डिप्टी लीडर' के पद से हटा दिया है और उनकी जगह सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके बाद से ये कहा जाने लगा कि 'पार्टी का शीर्ष कमान राघव चड्डा से खुश नहीं हैं।'
इन बातों को हवा उस वक्त और मिल गई जिस वक्त अपने खिलाफ हुए एक्शन पर राघव चड्ढा ने प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके कहा कि 'खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।'

वाीडियो में राघव ने कहा कि 'आम आदमी पार्टी ने मेरे बोलने पर रोक लगाई है। मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी ना समझ लेना, मैं वो दरिया हूं जो वक्त आने पर सैलाब बनता है।' जिसके बाद आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं ने राघव पर धावा बोल दिया है।
Raghav Chadha भाजपा से डरे हुए हैं: सौरभ भारद्वाज
वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने राघव के बारे में कहा है कि 'वो बीजेपी से डरे हुए हैं' तो वहीं आप नेता संजय सिंह ने कहा कि 'हम लोग अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं। मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं। कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर आपने चुप्पी साध रखी है। देश की जनता यह जानना चाहती है कि Raghav Chadha मोदी सरकार से सवाल क्यों नहीं पूछते हैं?'

'परिणीति ने खत्म किया Raghav Chadha का करियर'
जहां नेताओं की ओर से इस तरह की बयानबाजी हो रही है वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर लोग राघव की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ ने तो यहां तक लिख दिया कि 'राघव चड्डा के साथ ये सबकुछ जो हो रहा है उसके पीछे कारण उनका परिणीति चोपड़ा से शादी करना है, वो खुद तो फ्लॉप रहीं हैं अब राघव को भी फ्लाप करा दिया है।'

'परिणीति अपने पति Raghav Chadha के लिए पनौती '
एक यूजर ने लिखा कि ''परिणीति से शादी राघव के राजनीतिक करियर के लिए 'महंगा' साबित हुई है'। तो वहीं एक ने लिखा कि 'परिणीति अपने पति राघव के लिए पनौती हैं'। एक यूजर ने व्यंग्यात्मक लहजे में लिखा, 'परिणीति चोपड़ा से शादी उनके करियर के पतन का बड़ा कारण है, जिस तरह से जांच एजेंसियों का दबाव बढ़ रहा है, राघव एक आसान निशाना हो सकते थे, जिससे चोपड़ा परिवार की छवि को नुकसान पहुंचता।'
'Raghav Chadha ने पूरे दिल से BJP जॉइन कर ली है'
एक अन्य ट्वीट में लिखा गया, 'प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा ने उनका राजनीतिक करियर खत्म कर दिया है। असल में, उन्होंने पूरे दिल से BJP जॉइन कर ली है। अब बस उनके राज्यसभा कार्यकाल के समाप्त होने का इंतजार है। आने वाले वक्त में केजरीवाल के साथ एक जबरदस्त खेल होने वाला है।' वहीं, एक तीसरे यूजर ने टिप्पणी की, 'अच्छे इंसान के साथ हमेशा बुरा होता है।'

'प्रधानमंत्री मटेरियल हैं Raghav Chadha', पोस्ट ने बिगाड़ा खेल
वैसे ये यूजर्स इसलिए भी परिणीति के पीछे पड़े क्योंकि कुछ वक्त पहले परिणीति की एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने राघव चड्ढा को 'भविष्य का प्रधानमंत्री मटेरियल' बताया था। आलोचकों का मानना है कि 'आप' में जब किसी नेता को 'सर्वोच्च नेता' से अधिक प्रचार या महत्व मिलने लगता है, तो उनके 'पर कतर दिए जाते है, राघव के साथ भी इसलिए ऐसा हो रहा है क्योंकि वो इन दिनों पार्टी का लोकप्रिय फेस हैं।'












Click it and Unblock the Notifications