Fuel Crisis के बीच HPCL ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 1.9 करोड़ ग्राहकों तक पहुंचाया पेट्रोल-डीजल और गैस
HPCL LPG Cylinder Delivery: सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने देश की ऊर्जा सुरक्षा और अपनी मजबूत सप्लाई चेन का लोहा मनवाते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 2 अप्रैल 2026 को कंपनी ने देशभर में रिकॉर्ड स्तर पर ईंधन की डिलीवरी कर अपनी वितरण क्षमता का प्रदर्शन किया।
यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब ऊर्जा की मांग और निर्बाध आपूर्ति को लेकर दुनिया भर में चर्चा रहती है। HPCL के इस व्यापक नेटवर्क ने न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों तक अपनी पहुंच को और अधिक प्रभावी बनाया है। कंपनी की इस सक्रियता से यह स्पष्ट हो गया है कि वह किसी भी स्थिति में देश की ईंधन जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

LPG सेक्टर में बड़ी उपलब्धि, 14.10 लाख सिलेंडरों की डिलीवरी
HPCL ने अपने अत्याधुनिक 55 बॉटलिंग प्लांट्स के विशाल नेटवर्क का उपयोग करते हुए महज 24 घंटों के भीतर देशभर में 14,10,000 LPG सिलेंडर ग्राहकों के घर तक पहुंचाए। कंपनी ने समाज के हर वर्ग का ध्यान रखते हुए छोटे सिलेंडरों की आपूर्ति पर भी विशेष जोर दिया:
- 5 किलो वाले सिलेंडर: 27,800 यूनिट्स की सप्लाई।
- 2 किलो वाले सिलेंडर: 1,500 फ्री ट्रेड (FTL) सिलेंडरों की डिलीवरी।
यह आंकड़े दिखाते हैं कि HPCL छोटे परिवारों और कम आय वर्ग वाले ग्राहकों की विशिष्ट जरूरतों के प्रति कितनी संवेदनशील है।
ये भी पढ़ें: LPG Price Delhi Today: दिल्ली में कमर्शियल गैस और CNG-PNG की कीमतों में उछाल, आज क्या है ताजा रेट
पेट्रोल-डीजल की बिक्री और मजबूत लॉजिस्टिक्स
रिटेल मार्केट में सप्लाई चेन को सामान्य बनाए रखते हुए HPCL ने बिक्री के प्रभावशाली आंकड़े दर्ज किए हैं। एक ही दिन में कंपनी ने:
- 37,269 किलोलीटर पेट्रोल की बिक्री की।
- 75,356 किलोलीटर डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित की।
इस भारी-भरकम मांग को पूरा करने के लिए कंपनी का लॉजिस्टिक बेड़ा पूरी ताकत से जुटा रहा। देशभर की 80 अलग-अलग सप्लाई लोकेशन्स से कुल 7,102 ईंधन टैंकरों को रवाना किया गया, ताकि देश के कोने-कोने में स्थित पेट्रोल पंपों पर स्टॉक की कमी न हो।
1.9 करोड़ ग्राहकों को दी निर्बाध सेवा
HPCL की इस कार्यकुशलता का सीधा लाभ आम जनता को मिला। कंपनी ने मात्र एक दिन में 1.9 करोड़ से अधिक ग्राहकों को अपनी सेवाएं प्रदान कीं। यह विशाल संख्या HPCL के व्यापक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम और ग्राहकों के भरोसे को प्रमाणित करती है।
कंपनी प्रबंधन का कहना है कि उनका प्राथमिक उद्देश्य सप्लाई चेन को लगातार अपडेट करना और तकनीक का समावेश करना है ताकि भविष्य में भी ऊर्जा की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। वर्तमान आंकड़े यह स्पष्ट करते हैं कि देश में ईंधन की स्थिति पूरी तरह स्थिर और सामान्य बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: LPG Price Today: ऑटो एलपीजी के बढ़े दाम, कहां पहुंचा आपके शहर में सिलेंडर का रेट?












Click it and Unblock the Notifications