Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 3 April: CSK vs PBKS, इन धुरंधरों के बीच होगी जंग, कौन मारेगा बाजी?
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 3 April: आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में आज यानी 3 अप्रैल को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। एक तरफ मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) है, जो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ महज 127 रनों पर सिमटकर अंक तालिका में सबसे नीचे संघर्ष कर रही है। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स (PBKS) है, जो गुजरात टाइटंस को रोमांचक मैच में हराकर आत्मविश्वास से भरी हुई है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान श्रेयस अय्यर इस मुकाबले में खेलते नजर आएंगे।
ऐसे रहे हैं दोनों टीमों के आंकड़े (Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 3 April)
आंकड़ों की बिसात पर दोनों टीमें पूरी तरह बराबर खड़ी हैं। आईपीएल के इतिहास में अब तक इन दोनों के बीच 32 मुकाबले हुए हैं और दोनों ने ही 16-16 बार बाजी मारी है। हालांकि, मौजूदा फॉर्म पंजाब के पक्ष में है, लेकिन चेपॉक के मैदान पर चेन्नई को कम आंकना किसी भी टीम के लिए आत्मघाती साबित हो सकता है। पिछले मैच में संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के जल्दी आउट होने के बाद चेन्नई की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी।

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को करना होगा कमाल
जेमी ओवरटन ने पिछले मैच में संकट के समय 43 रनों की जुझारू पारी खेलकर निचले क्रम को मजबूती दी थी। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर आज पावरप्ले में ठोस शुरुआत देने का भारी दबाव होगा। टीम में आयुष म्हात्रे और सरफराज खान जैसे युवा खिलाड़ियों को अपनी भूमिका स्पष्ट करनी होगी। वहीं पंजाब किंग्स इस समय पूरी तरह फिट और संतुलित नजर आ रही है।
इन खलाड़ियों पर रहेगी नजर
पिछले मैच में अपना जलवा दिखाने वाले कूपर कोनोली (नाबाद 72 रन) ने पंजाब के मध्यक्रम को नई धार दी है। अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट की जोड़ी नई गेंद के साथ चेन्नई के बल्लेबाजों की परीक्षा लेने के लिए तैयार है। अर्शदीप की अंदर आती गेंदें गायकवाड़ के लिए हमेशा से चुनौती रही हैं।
आज की शुरुआत इसी जंग से तय होगी। मिडिल ओवर्स में चहल की फिरकी और दुबे के लंबे छक्कों के बीच 'माइंड गेम' देखने को मिलेगा। स्पिन के खिलाफ दुबे का आक्रामक रवैया मैच का रुख पलट सकता है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर स्पिन के अच्छे खिलाड़ी माने जाते हैं, लेकिन चेपॉक की ग्रिप लेती पिच पर नूर अहमद की 'चाइनामैन' गेंदबाजी उनके लिए जाल बिछा सकती है।
सीएसके और पंजाब की प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हेमंत बराड़।
----------------------












Click it and Unblock the Notifications