Ahmedabad Dholera Expressway: गुजरात में बन रहा हाईटेक एक्सप्रेसवे, 109 किमी का सफर होगा 45 मिनट में

Ahmedabad Dholera Expressway: गुजरात में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई ऊंचाई देते हुए अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया गया है। अहमदाबाद से धोलेरा को जोड़ने वाला यह 109 किलोमीटर लंबा एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे अब यात्रा को बेहद आसान और तेज बना देगा। इस परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने गुजरात दौरे के दौरान किया।

इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से अहमदाबाद से धोलेरा का सफर, जो पहले करीब 2 घंटे में पूरा होता था, अब मात्र 45 मिनट में तय किया जा सकेगा। वहीं भावनगर तक का सफर भी अब सिर्फ 1 घंटा 45 मिनट में पूरी हो जाएगी। इस हाईवे पर वाहनों की अधिकतम गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है, जिससे तेज और सुरक्षित आवागमन संभव होगा।

Ahmedabad Dholera Expressway

Dholera Expressway की लागत होगी 5100 करोड़

करीब 5100 करोड़ रुपये की लागत से बना यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (NE-08) राज्य की कनेक्टिविटी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari के अनुसार, यह एक्सप्रेसवे न केवल अहमदाबाद और तेजी से विकसित हो रहे धोलेरा क्षेत्र के बीच आवागमन को आसान बनाएगा, बल्कि लॉजिस्टिक्स और व्यापार गतिविधियों को भी नई गति देगा।

Gujarat Expressway: बनेगा हाई-टेक एक्सप्रेसवे

- यह एक्सप्रेसवे सरखेज स्थित सरदार पटेल रिंग रोड से शुरू होकर सिंधरेज, वेजलका और पिपली जैसे प्रमुख इंटरचेंज से होकर गुजरता है।

- पिपली को 9.56 किलोमीटर लंबी लिंक रोड के माध्यम से जोड़ा गया है, जिससे धोलेरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

- हाईटेक सुविधाओं से लैस यह कॉरिडोर आगे चलकर भावनगर जिले के अधेलाई तक पहुंचता है, जिससे आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

DSIR प्रोजेक्ट को ध्यान में रखकर हो रहा तैयार

यह परियोजना धोलेरा स्पेशल इनवेस्टमेंट रीजन (DSIR) के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। धोलेरा को एक अत्याधुनिक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां विश्वस्तरीय सुविधाएं और उद्योग स्थापित होंगे। एक्सप्रेसवे के चालू होने से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। फिलहाल यह चार-लेन का एक्सप्रेसवे है, लेकिन भविष्य में इसे आठ-लेन तक विस्तार करने की योजना भी है। कुल मिलाकर, अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे गुजरात के विकास मॉडल को और मजबूत करता है और राज्य को आर्थिक रूप से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Ahmedabad Dholera Expressway: एक्सप्रेसवे की होंगी ये खास बातें

- 109 किमी के चार लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को NE08 नाम दिया गया है।

- इसे कुल चार पैकेज में बनाया गया है जिसे आगे 8 लेन तक किया जा सकेगा। इसके लिए पूरा प्रोसेस तैयार कर लिया गया है।

- एक्सप्रेसवे से सफर में कम समय लगेगा, यह धोलेरा एयरपोर्ट को कनेक्टिविटी देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+