'आश्रम' वेब सीरीज को लेकर बढ़ा विवाद, बॉबी देओल और प्रकाश झा को नोटिस जारी, जानिए क्या है मामला
नई दिल्ली। अभिनेता बॉबी देओल और निर्माता प्रकाश झा को राजस्थान में जोधपुर की अदालत ने 'आश्रम' की वेब सीरीज के खिलाफ दर्ज एक मामले में नोटिस जारी किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 11 जनवरी को मामले की अगली सुनवाई होगी। बता दें कि बॉबी देओल इन दिनों अपनी फेमस वेब सीरीज 'आश्रम' के तीसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस वेब सीरीज को बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक और निर्माता प्रकाश झा डायरेक्ट कर रहे हैं।

'आश्रम' के तीसरे सीजन के लिए करना पड़ सकता है इंतजार
ऑनलाइन ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर की चर्चित वेब सीरीज 'आश्रम' के पार्ट 1 और पार्ट 2 को रिलीज किया जा चुका है। दर्शकों को इस वेब सीरीज में बॉबी देओल की एक्टिंग काफी पसंद आई है। चर्चित वेब सीरीज 'आश्रम' को लोगों ने काफी पसंद किया और अब इसकी तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। जोधपुर कोर्ट के नोटिस के बाद बॉबी देओल और प्रकाश झा की मुश्किलें बढ़ गई हैं, 'आश्रम' के तीसरे सीजन को लेकर भी अब फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

क्या है मामला?
बता दें कि 'आश्रम' के पहले सीजन के रिलीज होने के बाद से ही इस वेब सीरीज पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लग गया था। इस चर्चित वेब सीरीज के दूसरे सीजन के रिलीज के बाद भी निर्माताओं और एक्टर बॉबी देओल पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा। इस मामले में जोधपुर की अदालत में एक जनहित याचिका दायर की गई जिस पर आज कोर्ट ने सुनवाई की। हालांकि वेब सीरीज के लीड एक्टर बॉबी देओल और निर्माता प्रकाश झा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

बॉबी देओल और प्रकाश झा ने दी सफाई
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक इंटरव्यू में बॉबी देओल और प्रकाश झा ने वेब सीरीज 'आश्रम' किसी भी तरह से साधु-संतो की भावनाएं आहत होने से इनकार किया था। प्रकाश झा ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि इस वेब सीरीज को पब्लिक डोमेन पर मौजूद जानकारी और तथ्यों के आधार पर ही बनाया गया है। इसके अलावा एक्टर बॉबी देओल ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि इस वेब सीरीज में धर्म के नाम पर लोगों से फ्रॉड करने वाले बाबाओं के खिलाफ बातें की गई हैं। बता दें कि बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' को 400 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।
यह भी पढ़ें: बॉबी देओल को सता रही है 84 बरस के बूढ़े पिता धर्मेंद्र की चिंता, जानिए क्या कहा?
-
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
'Rajesh Khanna ने मुझसे शादी नहीं की, 8 साल तक वो मेरे साथ', 63 साल की एक्ट्रेस का सच, सुन्न हुई इंडस्ट्री -
Thalapathy Vijay की पत्नी संगीता ने पति से क्यों लिया 12 Cr. का कर्ज? सोने-हीरे से भरी तिजोरी, कितनी सपंत्ति? -
Saba Ibrahim के रेस्तरां में लगा ताला, अचानक बंद हुआ 'खुशामदीद', क्या LPG Cylinder ने मचाई तबाही? -
कौन हैं 27 साल की Sona Dey? खेसारी लाल यादव के साथ सरेआम किया रोमांस? 'कमर में दागी' ने काटा बवाल -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 13: 1400 करोड़ के पार हुई 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन रच दिया इतिहास -
Raja Shivaji Teaser Out: 'राजा शिवाजी' का दमदार टीजर रिलीज, Riteish Deshmukh के लुक ने मचाया तहलका -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच -
Rajasthan Board 12th Result Topper: राजस्थान बोर्ड 12वीं की टॉपर्स की लिस्ट, किस स्ट्रीम से किसने लहराया परचम? -
Rajasthan Board 12th Result: आ गया राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, वेबसाइट डाउन होने पर कैसे चेक करें मार्क्स -
Rajasthan Board 12th Result: कब और कहां से मिलेगी 12वीं का ओरिजिनल मार्कशीट? किन चीजों का रखना होगा ध्यान?












Click it and Unblock the Notifications