Lockdown: बॉबी देओल को सता रही है 84 बरस के बूढ़े पिता धर्मेंद्र की चिंता, जानिए क्या कहा?
मुंबई।कोरोना संकट की वजह से हुए देश भर में हुए लॉकडाउन के कारण लोग अपने घरों में अपने परिवार वालों के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं, इस लिस्ट में फिल्मी सितारे भी शामिल हैं, मशहूर एक्टर बॉबी देओल भी इस वक्त अपने परिवार संग टाइम स्पेंड कर रहे हैं, हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बॉबी ने कहा कि इस वक्त उनके घर में बच्चों की पूरी फौज है और वो अपना बहुत सारा वक्त जिम में बीताते हैं क्योंकि इससे तो आपको शारीरिक लाभ होता ही है साथ ही आप नकारात्मक चीजों से भी दूर रहते हैं।
Recommended Video

'कसरत करने से दिल-दिमाग दोनों सही रहते हैं'
बॉबी ने कहा कि 'यह खुद को फिट रखने का सबसे अच्छा तरीका है कसरत करना, बिजी रहने से दिमाग में भी निगेटिव ख्याल नहीं आते हैं क्योंकि इस समय दुनिया जो चीजें घट रही हैं वे काफी परेशान करने वाली हैं। और आप बस यही सोचते हैं कि यह सब कब खत्म होगा।'

बॉबी को सताई पापा धर्मेंद्र की चिंता
हालांकि एक्टर को अपने 84 वर्षीय पिता धर्मेद्र की काफी चिंता हो रही है, बॉबी ने कहा कि पापा इस वक्त फार्म हाउस पर समय बिता रहे हैं, वह 84 साल के हैं और हमें उनकी बहुत चिंता होती है, लेकिन हर समय चिंता करने से हम खुद को कमजोर कर लेते हैं, इसलिए हमें सकारात्मक रहना चाहिए, वैसे पापा बाहरी लोगों की पहुंच से दूर हैं और बिल्कुल सुरक्षित जोन में हैं और उनके साथ वहां पर मां और चाची ही हैं। बॉबी ने आगे बताया कि हम वीडियो कॉल पर बात करते रहते हैं, उन्हें ऑर्गेनिक सब्जियां उगाते देख बहुत खुशी होती है, वो वहां पर आराम से हैं और खुश हैं।

कोरोना का कहर
मालूम हो कि बॉलीवुड के 'ही-मैन' कहे जाने वाले धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं, वो खुद अपने फार्म हाउस में उगाई सब्जियों और फलों की तस्वीरों को सोशल प्लेटफार्म पर शेयर करते रहते हैं, गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 80 हजार को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में में कुल मामलों की संख्या 81,970 हो गई है। देश में अब तक संक्रमण से 2649 लोगों की मौत हुई है।

सुबह 8 बजे तक कुल 81,970 मामले
देश में फिलहाल 51,401 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। हालांकि करीब 27,920 लोग अभी तक स्वस्थ भी हुए हैं, पिछले 24 घंटों की बात करें तो देश में कोरोना वायरस के 3967 मामले सामने आए हैं, इस दौरान 100 लोगों की मौत हुई है।
महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक कुल 27,524 मामले सामने आ चुके हैं। यहां 1019 लोगों की मौत हुई है। यहां 6059 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।
-
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications