Sameer Rizvi IPL 2026 salary: DC को जीत दिलाने वाले समीर रिजवी की सैलरी कितनी? कभी CSK ने दिए थे 8.4 करोड़

Sameer Rizvi IPL 2026 salary: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के पांचवें मुकाबले में बुधवार को समीर रिजवी ने दिल्ली कैपिटल्स को एक धमाकेदार जीत दिलाई। उत्तर प्रदेश के इस 22 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने इकाना स्टेडियम की मुश्किल पिच पर उस वक्त दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कमान संभाली। जब टीम 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 26 रन पर 4 विकेट खोकर हार की कगार पर खड़ी थी।

रिजवी ने अर्धशतकीय पारी खेल टीम को दिलाई जीत (Sameer Rizvi IPL 2026 salary)

मैच के चौथे ओवर में जब समीर रिजवी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर आए। तब दिल्ली का स्कोर 21/2 था। अगले 6 गेंदों के भीतर स्कोर 26/4 हो गया। बड़े-बड़े धुरंधर पवेलियन लौट चुके थे, लेकिन रिज़वी ने दबाव को सोखा और अपनी तकनीक का लोहा मनवाया। रिजवी ने 47 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

Sameer Rizvi 1

चेन्नई ने दिए थे 8 करोड़ से अधिक पैसे

उन्होंने पांचवें विकेट के लिए 119 रनों की अटूट साझेदारी कर दिल्ली को 17 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। खास बात यह है कि कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने उन्हें अपनी प्लेइंग-11 या इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में जगह तक नहीं दी थी। समीर रिज़वी के लिए आईपीएल का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2024 में उन पर 8.4 करोड़ की भारी-भरकम राशि खर्च की थी, लेकिन उन्हें केवल 5 पारियों में 43 गेंदें खेलने का मौका मिला।

दिल्ली से मिलती है इतनी सैलरी

चेन्नई द्वारा रिलीज किए जाने के बाद साल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 95 लाख में खरीदा। साल 2026 के लिए भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें इसी कीमत पर रिटेन किया। यानी जिस खिलाड़ी को कभी करोड़ों मिले थे, वह अब एक लाख से भी कम की आईपीएल सैलरी (बेस प्राइस के अनुपात में) पर दिल्ली के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो रहा है।

पिछले दो सीजन में रिज़वी ने कुल मिलाकर जितनी गेंदें (43 और 79) खेली थीं, इस बार उन्होंने पहले ही मैच में 47 गेंदें खेलकर अपनी अहमियत साबित कर दी है। 2025 में उन्होंने 4 पारियों में 153.16 के स्ट्राइक रेट से 121 रन बनाए थे, लेकिन इस बार वे नंबर-4 पर टीम की रीढ़ बनते दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+