Rajasthan Board 12th Result: कब और कहां से मिलेगी 12वीं का ओरिजिनल मार्कशीट? किन चीजों का रखना होगा ध्यान?
Rajasthan Board 12th Result Original Marksheet: राजस्थान बोर्ड के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान (BSER), अजमेर ने 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के छात्र अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट के साथ स्टूडेंट्स को सब्जेक्ट वाइज मार्क्स भी मिलेंगे, जिससे वे आसानी से अपना प्रतिशत निकाल सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम चेक करने के साथ स्टूडेंट्स के साथ-साथ पेरेंट्स के मन में भी ये सवाल है कि ओरिजिनल मार्कशीट कब और कहां मिलेगी। यहां हमने आपके लिए ओरिजिनल मार्कशीट पाने का पूरा प्रोसेस बताया है। लेकिन इस से पहले आइए जानते हैं कि ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने का तरीका क्या है...

रोल नंबर से ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट विजिट कर के रोल नंबर के माध्यम से आप अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। ऑनलाइन मिलने वाला रिजल्ट प्रोविजनल होता है, जिसे आप डाउनलोड कर के सेव कर सकते हैं।
Rajasthan Board: क्यों जरूरी है 12वीं की मार्कशीट?
12वीं की मार्कशीट आगे की पढ़ाई और नौकरी दोनों के लिए बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है। कॉलेज एडमिशन से लेकर सरकारी और प्राइवेट नौकरी तक, हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है। इसलिए स्टूडेंट्स के लिए अपनी मार्कशीट को संभालकर रखना बेहद जरूरी है।
राजस्थान बोर्ड 12वीं की ओरिजनल मार्कशीट कब और कैसे मिलेगी?
रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद बोर्ड द्वारा ओरिजनल मार्कशीट स्कूलों में भेजी जाती है। ओरिजिनल मार्कशीट मोटे कागज पर छपी होती है। इसमें स्टूडेंट्स के मार्क्स और अन्य डिटेल्स के साथ-साथ बोर्ड की मुहर और लोगो लगी होता है।
स्टूडेंट स्कूल से मार्कशीट कैसे ले सकते हैं-
- स्कूल की ओर से स्टूडेंट्स को सूचना दी जाती है
- तय तारीख पर स्कूल जाकर मार्कशीट लेनी होती है
- वहां स्टूडेंट्स से रिसीविंग साइन करवाई जाती है
क्यों जरूरी है राजस्थान बोर्ड 12वीं की मार्कशीट लेते समय डिटेल्स चेक करना?
जब आप स्कूल से मार्कशीट लें, तो इन बातों को जरूर चेक करें:
- रोल नंबर सही है या नहीं
- नाम और माता-पिता का नाम सही है
- जन्म तिथि में कोई गलती तो नहीं
- सभी विषयों के अंक ठीक से दर्ज हैं
अगर किसी भी तरह की गलती दिखे, तो तुरंत स्कूल से संपर्क करें ताकि समय रहते सुधार हो सके।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध
स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट डिजिलॉकर के जरिए भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। यह डिजिटल कॉपी भी पूरी तरह मान्य होती है।
डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट-
- digilocker.gov.in वेबसाइट या ऐप खोलें
- मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करें
- 'Get Documents' या 'Issued Documents' पर जाएं
- 'Board of School Education Rajasthan' चुनें
- रोल नंबर और अन्य जानकारी भरें
- सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी
आप चाहें तो इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं और जरूरत के समय इस्तेमाल कर सकते हैं।
-
Bihar Board 10th Topper List: 492 अंकों के साथ पुष्पांजलि कुमारी ने किया टॉप, चेक करें टॉपर्स की पूरी लिस्ट -
Bihar Board: सिमुलतला की पुष्पांजलि-वैशाली की सबरीन स्टेट टॉपर, टॉप 10 के 139 छात्रों को क्या-क्या मिलेगा? -
Rajasthan Board 12th Toppers:राजस्थान बोर्ड 12वीं के टॉपर्स को मिलेगा लैपटॉप, किस योजना से मिलेंगे कितने पैसे? -
Bihar Board मैट्रिक रिजल्ट पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन और समय जारी होंगे नतीजे! कैसे देखें मार्कशीट? -
Bihar Board Matric Result Out: डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना 10वीं का रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट -
Bihar Board 10th Result: खत्म होने वाला है 16 लाख छात्रों का इंतजार, 2022 से 2025 तक कैसा रहा रिकॉर्ड? -
Bihar Board 10th Result: वेबसाइट क्रैश होने पर कैसे देखें रिजल्ट?SMS-Digilocker से मार्क्स देखने का आसान तरीका -
India Oil Production: भारत की वो जगह जहां पर हैं तेल का अथाह भंडार, हर दिन निकलता है हजारों लीटर Oil -
PSEB Result: ऑनलाइन जारी नहीं होगा पंजाब बोर्ड का रिजल्ट, कहां और कब मिलेगा स्टूडेंट्स को मार्कशीट? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications