'Rajesh Khanna ने मुझसे शादी नहीं की, 8 साल तक वो मेरे साथ', 63 साल की एक्ट्रेस का सच, सुन्न हुई इंडस्ट्री
Rajesh Khanna and Anita Advani: हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी विरासत और निजी जिंदगी से जुड़े विवाद अब भी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनके मशहूर बंगले 'आशीर्वाद' को लेकर चल रहे लंबे कानूनी विवाद में अहम मोड़ आया है।
राजेश खन्ना के 'आशीर्वाद' विवाद में बड़ा फैसला
बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक्ट्रेस अनीता आडवाणी की याचिका को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि उन्हें राजेश खन्ना की कानूनी पत्नी का दर्जा नहीं दिया जा सकता। दरअसल अनीता आडवाणी लंबे समय से दावा करती रही हैं कि वह राजेश खन्ना के साथ एक पत्नी की तरह रहती थीं और उनके आखिरी दिनों में उन्होंने उनकी देखभाल भी की थी।

अनीता आडवाणी को नहीं मिला कानूनी पत्नी का दर्जा
अनीता आडवाणी ने कोर्ट में ये भी तर्क दिया कि उनका रिश्ता शादी जैसा था इसलिए उन्हें घरेलू हिंसा कानून के तहत अधिकार मिलने चाहिए। हालांकि अदालत ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया और पहले दिए गए निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हर लिव-इन रिलेशनशिप को कानूनी रूप से विवाह का दर्जा नहीं दिया जा सकता, खासकर तब जब अभिनेता की वैध पत्नी पहले से मौजूद हों।
राजेश खन्ना की संपत्ति और विरासत को लेकर लड़ाई
इस मामले में सुनवाई के दौरान दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया, बेटी ट्विंकल खन्ना और दामाद अक्षय कुमार के पक्ष को भी ध्यान से सुना गया। फैसले के बाद अब राजेश खन्ना की संपत्ति और उनकी विरासत पर परिवार का दावा और अधिक मजबूत हो गया है।
खन्ना परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला
आपको बता दें कि इससे पहले भी अनीता आडवाणी ने खन्ना परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था, जिसे साल 2015 में हाई कोर्ट ने ये कहते हुए खारिज कर दिया था कि उनका रिश्ता कानूनी विवाह की परिभाषा में नहीं आता।
राजेश खन्ना की सीक्रेट वाइफ थीं अनीता आडवाणी?
अनीता आडवाणी ने कई बार खुद को राजेश खन्ना की सीक्रेट वाइफ बताया था, जिससे ये मामला काफी चर्चा में आया था। उनका कहना था कि वह लंबे समय तक अभिनेता के साथ लिव-इन में रही थीं और यहां तक कि उनके लिए करवाचौथ का व्रत भी रखा था। इन दावों ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि अदालत ने इन सभी दावों को कानूनी रूप से मान्यता देने से इनकार कर दिया।
क्या था पूरा विवाद?
-ये कानूनी लड़ाई राजेश खन्ना के निधन के तुरंत बाद शुरू हुई थी। एक्ट्रेस अनीता आडवाणी ने आरोप लगाया था कि राजेश खन्ना 'काका' के अंतिम दिनों में वह उनकी देखरेख कर रही थीं लेकिन उनके निधन के बाद परिवार ने उन्हें उनके बंगले 'आशीर्वाद' से जबरन बाहर निकाल दिया था।
-अनीता आडवाणी का तर्क था कि उनका रिश्ता 'इन द नेचर ऑफ मैरिज' यानी शादी के जैसा था, इसलिए उन्हें घरेलू हिंसा कानून के तहत सुरक्षा और अधिकार मिलने चाहिए।
कौन हैं अनीता आडवाणी?
-अनीता आडवाणी हिंदी सिनेमा कीएक्ट्रेस हैं जिन्होंने दासी, आओ प्यार करें और साजिश जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि फिल्मी पर्दे पर उन्हें इतनी पहचान नहीं मिली लेकिन राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते को लेकर वो अक्सर सुर्खियों में रहीं।
-टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 7' का हिस्सा बनने के बाद अनीता आडवाणी ने कई शॉकिंग खुलासे किए थे जिसके बाद वह काफी पॉपुलर हो गई थीं। दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना की मौत के बाद उन्होंने एक बार फिर सभी को अपने बयान से चौंका दिया था। उस वक्त एक्ट्रेस ने काका संग अपने पर्सनल और इमोशनल बॉन्ड को लेकर कई बातें कही थीं।
राजेश खन्ना और अनीता आडवाणी लिव इन में रहते थे?
-राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने साल 1973 में शादी की थी लेकिन कुछ सालों बाद ही दोनों के बीच खटास आ गई थी और दोनों अलग रहने लगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2004 से लेकर राजेश खन्ना की मौत होने यानी साल 2012 तक अभिनेता अनिता आडवाणी के साथ लिव इन में रहते थे।
-कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि अनिता आडवाणी ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि वह डिंपल कपाड़िया से पहले राजेश खन्ना की जिंदगी में आई थीं।
'मेरे बेहद करीब थे राजेश खन्ना पर शादी नहीं की'
अनीता ने कहा था- मैं उनकी लाइफ में डिंपल कपाड़िया के पहले आई थी लेकिन हमारी शादी नहीं हो पाई क्योंकि उस वक्त मैं काफी छोटी थी। मैं और काका बेहद करीब थे लेकिन कोई बंधन नहीं चाहते थे। हमारा रिश्ता बेहद खास, गहरा और पवित्र था। आपको बता दें कि राजेश खन्ना के आखिरी दिनों में उनका अनीता आडवाणी के साथ होना हमेशा ही आलोचनाओं का विषय रहा है।
डिंपल कपाड़िया संग चली थी लंबी कानूनी लड़ाई
-साल 2012 में राजेश खन्ना की मौत के बाद अनीता आडवाणी ने डिंपल कपाड़िया, उनकी दोनों बेटियों- ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना और दामाद अक्षय कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।
-अनीता ने कहा था कि जब राजेश खन्ना डिप्रेशन से जूझ रहे थे और काफी बीमार थे, तो वो उनके बंगले आशीर्वाद में 8 साल तक काका के साथ रही थीं। उन्होंने एक पत्नी की तरह की सुपरस्टार की देखभाल की थी।
-अपनी शिकायत में उन्होंने बांद्रा कोर्ट में खन्ना परिवार के खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मामले का भी जिक्र किया था जिसमें डिंपल कपाड़िया, उनकी दोनों बेटियों- ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना और दामाद अक्षय कुमार पर धोखाधड़ी, अनधिकृत प्रवेश, आपराधिक साजिश और वसीयत के गलत निष्पादन जैसे कई आरोप लगाए गए थे।
-हालांकि खन्ना परिवार ने उनकी सभी दावों को खारिज कर दिया था और जब मामला अदालत में गया, तो कोर्ट ने अनीता आडवाणी को राजेश खन्ना को कानूनी उत्तराधिकारी के रूप में मान्यता नहीं दी।












Click it and Unblock the Notifications