तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?
Poonam Pandey Pregnant: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन पूनम पांडे इस समय खबरों में छाई हुई हैं। आपको बता दें कि पूनम पांडे ने कुछ समय पहले सर्वाइकल कैंसर के बारे में अवेयरनेस बढ़ाने के लिए अपनी मौत का नाटक करके सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। फिलहाल उन्होंने एक बार फिर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।
क्या सच में प्रेग्नेंट हो गईं पूनम पांडे?
आज यानी 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। उनके इस पोस्ट के वायरल होते ही लोग कयास लगा रहे हैं कि ये पूनम पांडे का एक पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है।

इंस्टाग्राम पर दिखाया बेबी बंप
जानकारी के अनुसार पूनम पांडे ने आज यानी 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी 2 तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में वह अपनी टी-शर्ट ऊपर करके अपना बेबी बंप दिखाती दिख रही हैं जबकि दूसरी तस्वीर में वह टी-शर्ट नीचे करके कैमरे के लिए अपना बंप दिखाती हुई पोज दे रही हैं।
तस्वीरों को पोस्ट कर कैप्शन में लिखी ऐसी बात
-पूनम पांडे इन दोनों तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में एक प्रेग्नेंट लेडी, एक दूध की बोतल और बेबी इमोजी डाले हैं। तस्वीरें शेयर करने के तुरंत बाद फैंस उन्हें बधाई देने लगे हैं।
-वहीं कई लोगों ने हैरानी भी जताई है। एक फैन ने लिखा है- सच में? वहीं एक शख्स ने लिखा है- क्या ये सीरियस है, पर बच्चे का पिता कौन है। आपको बता दें कि कुछ लोगों का तो ये भी मानना है कि उनकी तस्वीरें AI से बनी हैं।
2024 में पूनम पांडे ने किया था मरने का नाटक
-इसके अलावा पूनम पांडे की बेपी बंप की तस्वीरों को देखने के बाद कुछ लोग इसे अप्रैल फूल का प्रैंक भी कह रहे हैं। लोगों की मानें तो ये पूनम पांडे का फेक बल्किल स्टंट है। आपको बता दें कि साल 2024 में पूनम पांडे की टीम ने 1 फरवरी 2024 को उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दावा किया था कि सर्वाइकल कैंसर से उनकी मौत हो गई।
-इसके बाद 2 फरवरी 2024 को पूनम पांडे ने कहा था कि ये एक पब्लिसिटी स्टंट था, जो बीमारी के बारे में अवेयरनेस बढ़ाने के अच्छे मकसद से किया गया था। हालांकि इसके बाद काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। एक अच्छे मकसद के लिए अवेयरनेस फैलाने के लिए इतना नीचे गिरने के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल किया गया था।
पूनम पांडे की 14 दिन की शादी और फिर तलाक
-इस बीच पूनम पांडे ने साल 2020 में अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड सैम अहमद बॉम्बे से शादी कर ली थी। पूनम पांडे ने बताया था कि COVID-19 महामारी की वजह से शादी प्राइवेट रखनी पड़ी थी। शादी के 14 दिन बाद पूनम पांडे ने पति सैम अहमद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि पति ने उनके साथ छेड़छाड़ की, धमकी दी और मारपीट की थी।
-इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूनम पांडे के पति सैम अहमद को गोवा से गिरफ्तार कर लिया था। ये घटना साउथ गोवा के कैनाकोना गांव में हुई थी, जहां पूनम पांडे एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। कुछ ही समय बाद दोनों अलग हो गए थे।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूनम पांडे ने एक इंटरव्यू में अपने 4 साल के प्यार के रिश्ते को दर्दनाक बताया था, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ा था। पूनम पांडे ने शारीरिक शोषण का हवाला देते हुए पति सैम अहमद से तलाक ले लिया था।
-जानकारी के अनुसार पूनम पांडे को आखिरी बार रिएलिटी शो लॉक अप में देखा गया था, जिसे बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने होस्ट किया था।












Click it and Unblock the Notifications