केरल में गरजीं प्रियंका गांधी, PM Modi और LDF पर लगाए गंभीर आरोप, विजयन को बताया ‘मोदी की बी-टीम'

Kerala elections: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को केरल के चिरयिन्कीझू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केरल के लोगों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि केरल स्वतंत्र अभिव्यक्ति, शिक्षा, समानता और करुणा की परंपराओं का प्रतीक है, जो "भारत की सच्ची भावना" को प्रतीक है।

'केरल की भावना ही भारत की सच्‍ची भावना है'

गांधी ने अपने संबोधन के दौरान कहा, "यह नारायण गुरुजी जैसे क्रांतिकारी विचारकों की भूमि है। वे महात्मा गांधी जी की महान प्रेरणाओं में से एक थे और कई मायनों में, आप आज भी उन परंपराओं को जीते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि केरल स्वतंत्र अभिव्यक्ति, शिक्षा, समानता और करुणा की परंपराओं के लिए जाना जाता है। मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि केरल की भावना ही भारत की सच्ची भावना है।" उन्होंने कहा कि आज भी केरल के लोग इन मूल्यों को जीते हैं, जो पूरे भारत के लिए उदाहरण हैं।

Kerala elections

पीएम मोदी की अनुपस्थिति पर उठाए सवाल

पश्चिम एशिया के मुद्दे पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री Narendra Modi की अनुपस्थिति को लेकर प्रियंका गांधी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण चर्चा थी, लेकिन प्रधानमंत्री का उसमें शामिल न होना दर्शाता है कि वे इसे गंभीरता से नहीं लेते।

केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा और संप्रभुता से समझौता किया है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के फैसलों का असर आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री पर कड़ा हमला बोला और उनके नेतृत्व पर सवाल उठाए।

केरल सरकार पर भी निशाना

कांग्रेस नेता ने केरल के मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan और लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार लोगों की जरूरतों को नजरअंदाज कर रही है और भाजपा के साथ मिलीभगत कर रही है।

रोजगार और स्वास्थ्य व्यवस्था पर जताई चिंता

प्रियंका गांधी ने राज्य में रोजगार की कमी, खासकर नर्सों की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कम वेतन और अवसरों की कमी के कारण लोगों को राज्य छोड़ना पड़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था में कर्मचारियों की कमी और गिरती स्थिति का भी मुद्दा उठाया।

किसानों और मजदूरों की समस्याएं की उजागर

उन्होंने कहा कि चाय, कॉफी, केला और डेयरी जैसे क्षेत्र महंगाई और सरकारी समर्थन की कमी के कारण संकट में हैं। आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लंबे विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया।

चिरयिन्कीझू क्‍यों है अहम? जहां रैली करने पहुंची प्रियंका गांधी

चिरयिन्कीझू विधानसभा क्षेत्र, जो केरल के 140 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है और अटिंगल संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है, पिछले तीन विधानसभा चुनावों से लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के कब्जे में है। आगामी चुनावों में यहां से यू.डी.एफ. उम्मीदवार रम्या हरिदास हैं, जो 2019 से 2024 तक पलक्कड़ के अलथूर लोकसभा क्षेत्र से सांसद थीं। हरिदास का मुकाबला सीपीआई के मनोज बी. एडामन्ना और भाजपा के बी.एस. अनूप से होगा। गौरतलब है कि अनूप ने 2021 के विधानसभा चुनाव में चिरयिन्कीझू सीट से यू.डी.एफ. के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

UDF का घोषणापत्र ने किए हैं ये वादे

इस बीच कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने 2026 केरल चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। विपक्ष के नेता V. D. Satheesan की मौजूदगी में जारी इस घोषणापत्र में कई बड़े वादे किए गए हैं:

  • महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा
  • कल्याण पेंशन को ₹3000 तक बढ़ाना
  • छात्राओं को ₹1000 मासिक सहायता
  • ₹25 लाख तक की बीमा योजना
  • रोजगार और किसानों पर फोकस
  • घोषणापत्र में पांच साल में 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया गया है।
  • किसानों के लिए रबर और धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने की भी बात कही गई है।
  • गरीब परिवारों के लिए NYAY योजना के तहत ₹6000 मासिक सहायता का प्रस्ताव भी शामिल है।

कब है केरल में चुनाव?

केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल 2026 को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को समाप्त हो रहा है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+