Raja Shivaji Teaser Out: 'राजा शिवाजी' का दमदार टीजर रिलीज, Riteish Deshmukh के लुक ने मचाया तहलका
Raja Shivaji Teaser Out: भारतीय इतिहास के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) के जीवन पर आधारित फिल्म 'राजा शिवाजी' का टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। हिंदी और मराठी में लॉन्च किए गए इस टीजर ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।
शिवाजी महाराज की भूमिका में रितेश देशमुख
इस खास प्रोजेक्ट में बॉलीवुड के फेमस एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) न सिर्फ शिवाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं बल्कि फिल्म का निर्देशन भी खुद कर रहे हैं।

टीजर में दिखी स्वराज्य की गूंज और युद्ध का जोश
टीजर की शुरुआत एक दमदार डायलॉग से होती है। इस डायलॉग को संजय दत्त की भारी आवाज और भी प्रभावशाली बना देती है- नाम के आगे राजा लगाने से कोई राजा नहीं बनता है।
रितेश देशमुख का ड्रीम प्रोजेक्ट है 'राजा शिवाजी'
-इस डायलॉग के साथ ही फिल्म के विलेन के किरदार की झलक मिलती है। इसके बाद रणभूमि के शानदार दृश्य और फिर छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में रितेश देशमुख की एंट्री, टीजर का सबसे रोमांचक पल बन जाती है।
-हाथ में भवानी तलवार और आंखों में स्वराज्य का जज्बा, रितेश देशमुख का लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म का टीजर शेयर करते हुए रितेश देशमुख ने इसे अपने दिल के बेहद करीब बताया है। उन्होंने कहा है कि ये फिल्म उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक सपना है जो करीब 10 साल बाद साकार हो रहा है।
-रितेश देशमख ने लिखा है- छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक राजा नहीं बल्कि हमारी पहचान और प्रेरणा हैं। उनकी कहानी को पूरी तरह दिखाना किसी एक फिल्म के लिए आसान नहीं है।
मल्टीस्टार कास्ट से सजी है ये भव्य फिल्म
जानकारी के अनुसार फिल्म 'राजा शिवाजी' में स्टार पावर की कोई कमी नहीं है। रितेश देशमुख के साथ साथ फिल्म में कई बड़े कलाकार जैसे अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री, फरदीन खान, बोमन ईरानी, महेश मांजरेकर और सचिन खेडेकर भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं संजय दत्त के नेगेटिव किरदार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, जो फिल्म की दिलचस्पी और बढ़ा रहा है।
जेनिलिया देशमुख भी निभा रही हैं अहम भूमिका
फिल्म 'राजा शिवाजी' में जेनेलिया डिसूजा भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। उनके और रितेश देमुख की जोड़ी को लेकर पहले से ही फैंस में काफी उत्साह है।
इस खास दिन पर रिलीज होगी फिल्म
मेकर्स ने फिल्म की रिलीज के लिए एक बेहद खास तारीख चुनी है। खबर है कि फिल्म राजा शिवाजी आगामी 1 मई 2026 को महाराष्ट्री दिवस के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे फिल्म की भव्यता और अधिक बढ़ जाएगी।
फैंस में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह
टीजर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस लगातार फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। शानदार विजुअल्स, दमदार डायलॉग्स और ऐतिहासिक कहानी, इन सबको देखते हुए फिल्म से बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications