कौन हैं 27 साल की Sona Dey? खेसारी लाल यादव के साथ सरेआम किया रोमांस? 'कमर में दागी' ने काटा बवाल

Sona Dey and Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए गाने के साथ इंटरनेट पर छा गए हैं। उनका लेटेस्ट ट्रैक 'कमर में दागी' रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है और फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा में है।

गाने ने रिलीज होते ही मचाया तहलका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'कमर में दागी' गाने को रिलीज हुए अभी कुछ घंटे ही हुए हैं और इसने 11 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं। आपको बता दें कि ये गाना लगातार ट्रेंडिंग में बना हुआ है। ये आंकड़े बताते हैं कि खेसारी का क्रेज फैंस के बीच कितना जबरदस्त है।

Sona Dey

सोना डे संग खेसारी लाल यादव का रोमांस

-हालांकि 'कमर में दागी' गाने में सबसे ज्यादा जिसने लोगों का ध्यान खींचा है वो हैं इसकी एक्ट्रेस सोना डे। इस गाने में खेसारी लाल यादव और सोना डे की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

-गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। खोसारी लाल यादव और सोना डे के बीच कई ग्लैमरस और एंटरटेनिंग सीन हैं। आपको बता दें कि गाने की लंबाई करीब 3 मिनट 20 सेकेंड है।

खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की आवाज ने लगाया तड़का

गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक रोशन सिंह ने दिया है। म्यूजिक और बोल दोनों ही फैंस को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। लोगों के रिएक्शन्स से साफ है कि गाना फैंस के दिल में जगह बना चुका है।

कौन हैं सोना डे?

-सोना डे एक पॉपुलर डांसर, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। 27 साल की सोना डे कोलकाता से ताल्लुक रखती हैं। कम उम्र से ही वह डांस की दुनिया में काफी एक्टिव हैं। वह टीवी के पॉपुलर डांस रिएलिटी शोज जैसे डांस इंडिया डांस और इंडियाज बेस्ट डांसर की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।

-सोशल मीडिया पर सोना डे की बड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर 9.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स और यूट्यूब चैनल पर 2.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स के साथ, सोना डे डांस रील और व्लॉग्स के लिए जानी जाती हैं।

-सोना डे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। उन्होंने सुर्खियां तब बटोरी थीं, जब उनका MMS वीडियो लीक हुआ था। इसके बाद से ही सोना डे (Sona Dey Video) का नाम अक्सर चर्चाओं में रहता है। साल 2024 में सोना डे का MMS Video लीक हुआ था, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। सोना डे फिलहाल डांसर मुकुल गेन को डेट कर रही हैं।

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में फिर छाए खेसारी लाल यादव

लगातार हिट गाने देने वाले खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े ट्रेंडसेटर हैं। कमर में दागी की रफ्तार को देखकर कहा जा सकता है कि ये गाना आने वाले दिनों में और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+