Saba Ibrahim के रेस्तरां में लगा ताला, अचानक बंद हुआ 'खुशामदीद', क्या LPG Cylinder ने मचाई तबाही?

Saba Ibrahim: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल कुछ समय पहले दीपिका कक्कड़ को लीवर कैंसर और ट्यूमर हुआ था। उसकी सर्जरी भी हुई थी लेकिन एक्ट्रेस कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सही से रिकवर कर ही नहीं पा रही हैं।

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की ननद हैं सबा इब्राहिम
दीपिका कक्कड़ की तबीयत लगातार खराब रहती है और उनका ट्रीटमेंट भी अभी जारी है। आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड एक्टर शोएब इब्राहिम से शादी की है। दोनों का एक छोटा बेटा भी है।

Saba Ibrahim

सबा इब्राहिम के रेस्तरां में क्यों लगा ताला?

-फिलहाल दीपिका कक्कड़ की ननद और उनके पति एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन और दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम एक फेमस कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर हैं। इसके साथ ही वह मुंबई में एक फेमस रेस्तरां भी चलाती हैं।

-इस समय सबा इब्राहिम ने अपने फैंस को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने मुंबई के मीरा रोड स्थित अपने रेस्तरां खुशामदीद को अस्थायी रूप से बंद करने का ऐलान किया है। सबा ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में इस फैसले के पीछे की असली वजह भी बताई है।

'कुछ दिनों तक बंद रहेगा खुशामदीद रेस्तरां'

सबा इब्राहिम ने खुलासा किया है कि उनका खुशामदीद रेस्तरां अगले 15 से 20 दिनों तक बंद रहेगा। इस दौरान वह अपने पति खालिद नियाज के साथ मिलकर सभी समस्याओं को ठीक करेंगी। उन्होंने कहा है कि ये फैसला आसान नहीं था लेकिन हालात को देखते हुए ये जरूरी हो गया था।

LPG Cylinder की कमी बनी सबसे बड़ी समस्या

-सबा इब्राहिम के अनुसार सबसे बड़ी परेशानी रेस्तरां में एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कमी रही। उन्होंने बताया गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में किचन का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। आसपास के कई रेस्तरां भी इसी वजह से बंद हो चुके हैं।

-वहीं सबा के पति खालिद नियाज ने भी कहा कि सिलेंडर की कमी ने उन्हें लगातार तनाव में रखा और रेस्तरां का काम सुचारू रूप से चलाना मुश्किल हो गया।

इंटीरियर में खामियां भी बनी बंद करने की वजह

-सबा इब्राहिम ने बताया कि सिर्फ गैस की कमी ही नहीं बल्कि रेस्तरां के इंटीरियर में भी कई दिक्कतें सामने आई हैं। उन्होंने कहा- दीवारों की पैनलिंग में गैप और दरारें आ गई हैं। इन गैप्स से चूहों का अंदर आना शुरू हो गया है। साथ ही हाइजीन और सेफ्टी को लेकर खतरा भी सामने आया है।

-सबा इब्राहिम ने बताया कि जब उन्होंने ये समस्या देखी तो उन्हें लगा कि इस स्थिति में रेस्तरां चलाना सही नहीं होगा। सबा ने अपने व्लॉग में माना कि नए बिजनेस में गलतियां होना आम बात है। उन्होंने कहा- जब आप कुछ नया शुरू करते हैं तो अनुभव की कमी होती है। हमने भी इंटीरियर के लिए नए लोगों को चुना, जिन्होंने काम अच्छा किया लेकिन कुछ खामियां रह गईं।

तनाव में हैं सबा इब्राहिम और पति खालिद

सबा इब्राहिम ने बताया कि गैस सिलेंडर की कमी और लगातार आ रही समस्याओं के कारण वो और पति खालिद काफी तनाव में हैं। सबा ने कहा- हम हर समय यही सोच रहे हैं कि काम कैसे चलेगा लेकिन हमें भरोसा है कि जल्द ही इसका समाधान निकल जाएगा।

'नई शुरुआत के साथ लौटेगा खुशामदीद'

सबा इब्राहिम ने अपने फैंस को भरोसा दिलाया कि जब रेस्तरां दोबारा खुलेगा तो वह पहले से बेहतर होगा। उन्होंने कहा- अगली बार जब आप आएंगे तो शायद आपको नया बदलाव देखने को मिलेगा। हम इसे और बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।

कौन हैं सबा इब्राहिम?

-सबा इब्राहिम एक पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह अपने पति खालिद नियाज के साथ रोजाना व्लॉग्स बनाती हैं, जिनमें उनकी पर्सनल लाइफ की झलक मिलती है।

-सबा इब्राहिम 'सबा का जहान' नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं। सबा साल 2017 से इस यूट्यूब चैनल पर व्लॉग्स शेयर कर रही हैं। इस चैनल के फिलहाल 3.66 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

कितनी है सबा इब्राहिम की नेटवर्थ?

-सबा इब्राहिम ने अपने यूट्यूब व्लॉग्स से करोड़ों कमाए हैं और इन पैसों से कई प्रॉपर्टीज खरीदी हैं। उनके मुंबई में एक से ज्यादा घर हैं और उनके ससुराल मौदाहा में एक प्लॉट भी है। इसके अलावा सबा ने एक रेस्तरां भी खोला है जिसे उन्होंने हाल ही में एक्सटेंड किया गया है।

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सबा इब्राहिम की नेटवर्थ 17 करोड़ रुपए है और इसी के साथ वह भारत की चौथी सबसे अमीर फीमेल यूट्यूबर हैं। सबा एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की ननद हैं और दोनों के बीच बेहद खास बॉन्ड देखने को मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+