Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 2 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- KKR vs SRH
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल 2026 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है और अब बारी है टूर्नामेंट के छठे मुकाबले की, जहां केकेआर का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से है। दोनों ही टीमें इस मैच में जीत की तलाश में उतरेंगी, क्योंकि यह इस सीजन में उनका दूसरा मुकाबला है और शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
केकेआर को अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने टिक नहीं पाई। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम हो जाता है, जहां वे जीत के साथ वापसी करना चाहेंगी।

हालांकि कोलकाता के लिए राहत की बात यह है कि यह मुकाबला उनके घरेलू मैदान ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। घरेलू दर्शकों का समर्थन और पिच की बेहतर समझ के चलते केकेआर इस मैच में बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी, जबकि हैदराबाद की टीम भी वापसी के इरादे से पूरी ताकत झोंक देगी।
अजिंक्य रहाणे और ईशान किशन दोनों कप्तानों को देखा जाए, तो रहाणे को कप्तानी का ज्यादा अनुभव है। हालांकि हैदराबाद के पास जिताने की क्षमता वाले कई खिलाड़ी हैं। ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा की ऊपर ज्यादा निर्भरता रहेगी। दोनों की बैटिंग चल गई, तो केकेआर के लिए मुश्किल हो सकती है।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की प्लेइंग इलेवन
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पेन।












Click it and Unblock the Notifications