महाराष्ट्र अनलॉक 4: जानिए, कितनी मिली है छूट और किसकी अभी भी नहीं है अनुमति?
नई दिल्ली। कोरोनावायरस प्रेरित लॉकडाउन से छूट के चौथे चरण के लिए महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार द्वारा को दिशा-निर्देश आज से लागू हो गया है। गणपति उत्सव के समापन के एक दिन बाद लागू हुए इस चरण में महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी छूट देने की घोषणा की है। हालंकि सोमवार को एक बयान में संजय कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में सामान्य लॉकडाउन 30 सितंबर तक जारी रहेगी, जिसमें मुख्य रूप से वायरस के प्रकोप को रोकने के प्रयास शामिल है।
Recommended Video


महाराष्ट्र में इंटर-डिस्ट्रिक्ट मूवमेंट में दी गई है ढील
महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार से अनलॉक 4 की शुरुआत करते हुए पड़ोसी देशों के साथ संधियों के लिए क्रॉस-लैंड बॉर्डर ट्रेड सहित व्यक्तियों और सामानों के इंटर-डिस्ट्रिक्ट मूवमेंट की अनुमति दी है। यानी कि लोगों को अब इस तरह की यात्रा करने के लिए ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी।

2 सितंबर से लोग लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा कर सकते हैं
एक अधिकारी ने बताया कि यात्री आरक्षण प्रणाली को सक्षम कर दिया गया है और 2 सितंबर से लोग लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह यात्रा विशेष ट्रेनों तक ही सीमित रहेगी, जो उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों को दी जा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि रेलवे वर्तमान में 32 ऐसी ट्रेनें चला रहा है और उसकी फेरी में कोई बदलाव नहीं होगा। यही नहीं, पहले की तरह, ये ट्रेनें अब राज्य के विभिन्न स्टेशनों पर अपने निर्धारित स्टॉप्स के आधार पर रुकेंगी।

महाराष्ट्र में अब होटल पूरे स्टाफ के साथ काम कर सकते हैं
महाराष्ट्र के होटल, गेस्ट हाउस और लॉज अब 8 जुलाई से अपनी क्षमता के एक तिहाई हिस्से तक 100% स्टाफ की ताकत के साथ अपने संचालन को फिर से शुरू कर सकते हैं।

निजी यात्री बसों और मिनी बसों को भी संचालित करने की अनुमति
महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार अब महाराष्ट्र की सड़कों पर निजी वाहन दौड़ सकेगे। यानी अनलॉक 4 में निजी यात्री बसों और मिनी बसों को भी संचालित करने की अनुमति दी गई है।

अधिकांश लोगों को कार्यालयों में एंटी की अनुमति दी गई
ठाकरे सरकार ने अनलॉक 4. के दौरान कार्यालयों में उपस्थिति बढ़ाने की अनुमति दी है। अधिसूचना के अनुसार निजी कार्यालय अब अपनी ताकत के 30% (या 30 कर्मचारी, जो भी अधिक हो) को संचालित कर सकते हैं, जबकि पहले 10% का कैप रखा गया था।

सरकारी कार्यालयों में ए और बी श्रेणी के कर्मचारियों की दैनिक उपस्थिति
सरकारी कार्यालयों में, क्लास ए और बी श्रेणी के सभी अधिकारियों को दैनिक कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है, जबकि श्रेणी सी और डी वालों की उपस्थिति मुंबई महानगर क्षेत्र और पुणे महानगरीय क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में 50% या न्यूनतम 50 कर्मचारियों तक बढ़ा दी गई है।

धार्मिक स्थलों को खोलने से लेकर व्यायाम शालाओं के संचालन का विचार
व्यायामशालाओं के संचालन से लेकर धार्मिक स्थलों के खोलने का विचार किया गया है। यहां तक कि केंद्र ने भी चरणबद्ध तरीके से इसमें छूट दी है, जिनमें से कुछ 21 सितंबर से प्रभावी हो गए हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, हमारे पास तब तक और अधिक छूट देने के बारे में सोचने के लिए पर्याप्त समय है।

महाराष्ट्र में अंतर-राज्यीय यात्रा यात्रा अभी भी निलंबित रखी गई है
भले ही महाराष्ट्र सरकार ने अंतर-जिला मूवमेंट को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी हो, लेकिन अंतर-राज्य यात्रा यात्रा अभी भी निलंबित रखी है। यानी यात्री एक राज्य से दूसरे राज्य में यात्रा नहीं कर पाएंगे।

मुंबई में मेट्रो सेवाओं के संचालन पर लगा रहेगा प्रतिबंध
केंद्र ने 7 सितंबर से मेट्रो ट्रेनों के संचालन को फिर से शुरू करने की अनुमति दी है, लेकिन जारी अधिसूचना के अनुसार महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में मेट्रो सेवाओं के संचालन पर प्रतिबंध को कम से कम एक महीने के लिए जारी रखने का फैसला किया है।

अभी मुंबई लोकल ट्रेनों के लिए प्रतिबंधों में ढील नहीं दी गई है
एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई लोकल ट्रेनों के लिए प्रतिबंधों में ढील नहीं दी गई है, विशेष लंबी दूरी की ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी, जो अभी प्लेस्ड हैं, वह भी अपरिवर्तित रहेगी।

अनलॉक 4 में भी महाराष्ट्र में बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
महाराष्ट्र सरकार द्वारा अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य के स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, थिएटर, स्विमिंग पूल, बार 30 सितंबर तक बंद रहेंगे।

एक छत के नीचे लोगों के इकट्ठा होने पर जारी रहेगा प्रतिबंध
अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य में सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक समारोहों पर प्रतिबंध भी जारी रहेगी। हालांकि केंद्र ने 21 सितंबर को 100 लोगों की छत के साथ शैक्षणिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यों की अनुमति दे दी है।
-
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द












Click it and Unblock the Notifications