वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच इशान किशन के घर पसरा मातम, बहन की हुई दुखद मौत, आखिर किस वजह से गई जान
Ishan Kishan: रविवार की शाम जब पूरा देश टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के जश्न में डूबा था और इशान किशन मैदान पर चौके-छक्के बरसा रहे थे, तब उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा हुआ था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इशान किशन ने जिस साहस का परिचय दिया, वह किसी मिसाल से कम नहीं है।
इशान फाइनल खेल रहे थे, जबकि उनके पिता सैकड़ों किलोमीटर दूर सिलीगुड़ी के एक मुर्दाघर में अपनों के शवों के पास खड़े थे। घटना शुक्रवार को हुई, जब इशान किशन की चचेरी बहन और उनके पति की भीषण कार दुर्घटना में जान चली गई।

इशान किशन के पिता प्रणव पांडे उस समयपटना एयरपोर्ट जा रहे थे ताकि वहां से अहमदाबाद जाकर अपने बेटे को वर्ल्ड कप फाइनल खेलते देख सकें। उसके बाद पिता का जाना कैंसल हो गया। दर्द भरे माहौल में इशान किशन ने खेलते हुए फाइनल में फिफ्टी जमाई।
इस भयावह एक्सीडेंट में जहां इशान के बहन और जीजा नहीं रहे, वहीं एक चमत्कार भी हुआ। उनके दो मासूम बच्चे इस हादसे में सुरक्षित बच गए, उनमें एक की उम्र 6 साल और दूसरे की 3 महीने है। किशन के पिता प्रणव पांडे ने अत्यंत दुख के साथ बताया कि अनर्थ हो गया, हम लोग बहुत बड़ी मुसीबत में हैं।
फाइनल की पूर्व संध्या पर इशान के पिता सिलीगुड़ी के मुर्दाघर में कानूनी औपचारिकताओं और शोक में डूबे थे, लेकिन उन्होंने इशान को विचलित नहीं होने दिया। इशान किशन ने अपनी इस निजी त्रासदी और मानसिक पीड़ा को अपने खेल पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने न केवल फाइनल खेला, बल्कि 25 गेंदों में 54 रनों की आक्रामक पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने एक तरह से फाइनल जीतकर अपनी बहन को ट्रिब्यूट दिया है।
-
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह












Click it and Unblock the Notifications