जानिए, चार ऐसे कोरोना प्रभावित राज्य जहां स्वास्थ्य मंत्रालय तैनात करने जा रहा है केंद्रीय टीम
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के सर्वाधिक सक्रिय मामलों में चिन्हित चार प्रमुख राज्य क्रमशः उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय केंद्रीय टीमों को तैनात करेगी, जहां कुछ दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से उछाल आया है। चिन्हित चारों राज्यों में सक्रिय मामलों के साथ साथा घातकता की संख्या भी अधिक रिपोर्ट हुई है।
Recommended Video

रिपोर्ट के मुताबिक चिन्हित चार राज्यों में, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सक्रिय मामले 54,666 मिले हैं, इसके बाद ओडिशा (27,219), छत्तीसगढ़ (13,520) और झारखंड में 11,577 सक्रिय मामले हैं। अब तक संचयी संक्रमण के मामले में यूपी में 2,25,632, ओडिशा (1,00,934), झारखंड (38,435) और छत्तीसगढ़ में 30,092 मामले सामने आए हैं।

उत्तर प्रदेश में चिन्हित चार राज्यों में से सबसे अधिक 3423 मौतें हुईं हैं, जबकि ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में क्रमश: 482, 410 और 269 मौतें हुईं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि चारो राज्यों में तैनाती के भेजी जानी वाली केंद्रीय टीमें राज्यों के पॉजिटिव मामलों की रोकथाम, निगरानी, परीक्षण और कुशल क्लिीनिकल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में राज्यों द्वारा किए जा रहे प्रयासों का समर्थन करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications