India Pakistan War LIVE: फिरोज़पुर में पाकिस्तानी ड्रोन से हमला
India Pakistan LIVE: पाकिस्तान ने बुधवार देर रात जम्मू, पठानकोट, उधमपुर, अखनूर, जैसलमेर, जालंधर, फिरोजपुर और पोखरण समेत कई भारतीय इलाकों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ी है। जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और जम्मू-कश्मीर और पंजाब हाई अलर्ट जारी है, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
रक्षा सुत्र के मुताबिक, भारत में 26 जगहों पर देखे गए पाकिस्तानी ड्रोन
रक्षा सुत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से उत्तर में बारामुल्ला से लेकर दक्षिण में भुज तक, अंतर्राष्ट्रीय सीमा और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए हैं। इनमें नागरिक और सैन्य ठिकानों के लिए संभावित खतरा पैदा करने वाले संदिग्ध सशस्त्र ड्रोन शामिल हैं।
गुजरात के बॉर्डर गांवों में हाई अलर्ट
गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि, एहतियात के तौर पर पाटण जिले के सीमावर्ती संतलपुर तालुका के गांवों में ब्लैकआउट लागू किया गया है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अफवाहों से दूर रहें और समय-समय पर प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें।
बलोच लोगों ने भरी आजादी की हुंकार, पाकिस्तानी झंडा फेंका
टुकड़ों में बंटा पाकिस्तान! बलोच लोगों ने भरी आजादी की हुंकार, पाकिस्तानी झंडा फेंका, बलूचिस्तानी झंडा फहराया
आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है ...
मौजूदा स्थिति को देखते हुए आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है। सभी हितधारकों के साथ परामर्श के बाद टूर्नामेंट के नए कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। हमें भारतीय सेना पर गर्व है। बीसीसीआई हमारे सशस्त्र बलों और सरकार के साथ खड़ा है: आईपीएल 2025 पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला
सुरक्षा कारणों से मैच रोका गया ...
भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए सुरक्षा कारणों से कल यहां दिल्ली-पंजाब आईपीएल मैच रोकना पड़ा। इससे पहले भी ऐसी आशंकाएं प्रबल थीं कि ऐसा कुछ हो सकता है। इसके लिए एचपीसीए और पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी के संचालन कर्मचारी पहले से ही प्रशासन के संपर्क में थे: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के निदेशक संजय शर्मा
PAK के खिलाफ 'सूबेदार' नीरज चोपड़ा ने भरी हुंकार
'राजा रामचंद्र की जय,' PAK के खिलाफ 'सूबेदार' नीरज चोपड़ा ने भरी हुंकार, आतंकवाद के खिलाफ किया युद्ध उद्घोष
IPL 2025 को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड
IPL 2025 Suspended: भारत-पाक तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला, IPL को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड
भारत से एक रात की जंग में पाकिस्तान बना 'कंगालिस्तान'
India-Pak War: भारत से एक रात की जंग में औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान, सुबह होते ही मदद के लिए फैलाए हाथ
क्या है कर्नल सोफिया कुरैशी का कर्नाटक कनेक्शन?
Colonel Sofia Qureshi: क्या है कर्नल सोफिया कुरैशी का कर्नाटक कनेक्शन? क्यों मनाई जा रही है बेलगावी में ईद?
भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच कंगना रनौत ने ये क्या लिख दिया?
भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच कंगना रनौत ने ये क्या लिख दिया? बीजेपी सांसद के 'S-400' पोस्ट ने मचाई हलचल
Indian Army ने पाकिस्तानी हमलों को कैसे किया फेल? Video
Indian Army ने पाकिस्तानी हमलों को कैसे किया फेल? सामने आया Video, बोले लोग- 'गर्व है जवानों पर'
IPL चीयरलीडर ने बताया ब्लैकआउट के बाद धर्मशाला का हाल
India-Pak War: 'ये बहुत ही डरावना है,' IPL चीयरलीडर ने बताया ब्लैकआउट के बाद धर्मशाला का हाल, VIDEO
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications