भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच कंगना रनौत ने ये क्या लिख दिया? बीजेपी सांसद के 'S-400' पोस्ट ने मचाई हलचल

Kangana Ranaut Post: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब पाकिस्तान और भारत के बीच घमासान शुरू हो चुका है। गत 8 मार्च 2025 को अचानक ही पाकिस्तान ने भारत के कई इलाकों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर दिया था।

भारत ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जम्मू, पठानकोट, पोखरण, जैसलमेर, अखनूर और आरएसपुरा की ओर से आसमान में दुश्मन देश की मिसाइलें और ड्रोन दिखाई देने लगे थे। पाकिस्तान ने 'हमास स्टाइल' में युद्ध छेड़ दिया था जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Kangana Ranaut

बॉलीवुड सेलेब्स कर रहे भारतीय सेना की तारीफ

इस बीच आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक भारतीय सेना की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बैक टू बैक कुछ पोस्ट शेयर किए हैं, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। आपको बता दें कि कंगना रनौत ने इस मुश्किल वक्त में जम्मू के लोगों को मजबूत रहने के लिए कहा है।

कंगना रनौत ने पोस्ट में S-400 को लेकर कही ऐसी बात

-सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एयर डिफेंस S-400 को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है- हमारे एयर डिफेंस सुदर्शन चक्र S-400 ने पाकिस्तान के एयर अटैक को मुंहतोड़ जवाब देकर बर्बाद कर दिया है। साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रशिया के साथ S-400 डील साइन की थी।

-इसके बाद कंगना रनौत ने अपनी दूसरी इंस्टा स्टोरी में जम्मू वालों को मजबूत रहने के लिए कहा है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा है- जम्मू टारगेट पर है। इंडियन एयर डिफेंस ने पाकिस्तान के ड्रोन को जम्मू के पास निष्क्रिय किया है। जम्मू मजबूत रहें।

-कंगना रनौत ने अमृतसर का भी एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में S-400 पाकिस्तान के कई ड्रोन को नाकाम करते हुए दिखाई दे रहा है।

अनुपम खेर के भाई ने बताया जम्मू का हाल

कंगना रनौत के अलावा बॉलीवुड के दमदार एक्टर अनुपम खेर ने भी भारत-पाकिस्तान युद्ध पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है- जम्मू में रहने वाले मेरे कजिन ने फोन पर बताया कि मां वैष्णो देवी और इंडियन आर्मी हैं, तो किसी को कुछ नुकसान नहीं होगा।

पाकिस्तान ने की ऐसी शर्मनाक हरकत

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से किए गए मिसाइल और ड्रोन हमले को भारत ने एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम से हवा में ही रोक दिया। इससे भारत में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

भारतीय रक्षा मंत्रालय का बयान

रक्षा मंत्रालय ने कहा है- आज जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों द्वारा जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य स्टेशनों को निशाना बनाया गया। एसओपी के तहत काइनेटिक और नॉन काइनेटिक क्षमताओं का उपयोग करके खतरों को तेजी से बेअसर कर दिया गया है। किसी के हताहत होने या भौतिक नुकसान की सूचना नहीं मिली है। भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+