'राजा रामचंद्र की जय,' PAK के खिलाफ 'सूबेदार' नीरज चोपड़ा ने भरी हुंकार, आतंकवाद के खिलाफ किया युद्ध उद्घोष
भारत-पाक युद्ध के बीच खेल जगत भी खामोश नहीं रहा। जब एक ओर पाकिस्तान की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमले हो रहे थे, भारत की वायु रक्षा प्रणाली उन्हें नाकाम कर रही थी- तब देश की सीमाओं के बाहर भी एक और मोर्चा खुल चुका था। सोशल मीडिया पर देश के दिग्गज खिलाड़ियों ने न सिर्फ पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया, बल्कि भारतीय सेना के साहस को सलाम भी किया।
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान पर करारा हमला बोला। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा - 'पाकिस्तान ने युद्ध का रास्ता चुना, जब उसके पास चुप रहने का मौका था। उन्होंने अपने आतंकवादी ठिकानों को बचाने के लिए ऐसा किया, जो उनके बारे में बहुत कुछ कहता है। हमारी सेनाएं सबसे उचित तरीके से जवाब देंगी, जिसे पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा।

सिंधु ने भारतीय सेना को किया सलाम
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने सेना को समर्पित पोस्ट लिखा- भारतीय सशस्त्र बलों के बहादुर जवानों- आपका साहस, अनुशासन और बलिदान हमारे राष्ट्र की आत्मा हैं। ऑपरेशन सिंदूर जैसे पलों में हमें उस खामोश ताकत और निस्वार्थ सेवा की याद दिलाई जाती है, जो हमारे तिरंगे को ऊंचा बनाए रखती है। भारत आपके साथ है। जय हिंद!'
नीरज चोपड़ा ने की गाइडलाइंस फॉलो करने की अपील
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की। चोपड़ा ने कहा कि, हमें अपने बहादुर भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व है जो आतंकवाद के खिलाफ हमारे देश के लिए लड़ रहे हैं। आइए हम अपना काम करें और इस समय के दौरान सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशानिर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें। जय हिन्द जय भारत जय हिन्द की सेना'
धर्मशाला में पंजाब vs दिल्ली का मैच रद्द
भारत-पाक तनाव के चलते कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ब्लैकआउट हुआ। ऐसे में सुरक्षा कारणों से धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला IPL मैच रद्द कर दिया गया। यह फैसला एहतियातन लिया गया ताकि दर्शकों और खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
भारत-पाक युद्ध 2025: अब तक की स्थिति
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की मौत के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए। इन हमलों में पाकिस्तान ने 31 नागरिकों की मौत का दावा किया है, जबकि भारत ने इन ठिकानों को आतंकवादी आधार बताया है।
इसके जवाब में, पाकिस्तान ने भारत के जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और अन्य सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिन्हें भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने सफलतापूर्वक विफल कर दिया। दोनों देशों के बीच नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारी गोलीबारी का सिलसिला जारी है।












Click it and Unblock the Notifications