लाहौर, कराची, इस्लामाबाद, हर तरफ इंडियन आर्मी ने किया धुंआ-धुंआ, 5 प्वाइंट समझें कल रात भारत-PAK में क्या हुआ?
India Pakistan War (OPERATION SINDOOR) : भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाकर पाकिस्तान ने 8-9 मई की रात उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में कई सैन्य ठिकानों, जम्मू-कश्मीर के नागरिक इलाकों में ड्रोन और मिसाइल से हमला किया। काउंटर अटैक (जवाबी कार्रवाई) करते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान के लाहौर, कराची, इस्लामाबाद, सियालकोट, रावलपिंडी, पेशावर इन सभी बड़े शहरों में भारतीय सेना ने इतने गोले बरसाए कि वहां सब धुंआ-धुंआ हो गया।
इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स और इंडियन नेवी तीनों सेना मिलकर पाकिस्तान को चौरतफा जवाब देने के लिए तैयार हैं। भारतीय सेना के इस काउंटर अटैक को पाकिस्तान शायद ही भूल पाएगा। पाकिस्तान के हमले की कोशिश भारतीय सेना ने नाकाम कर दी है। पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट्स, एयर डिफेंस सिस्टम, 50 ड्रोन बीती रात भारतीय सेना ने तबाह कर दिए। भारतीय सेना ने पाकिस्तान एयरफोर्स का AWACS विमान भी ध्वस्त कर दिया। भारतीय सेना पाकिस्तान को बीती रात S400 एयर डिफेंस सिस्टम, शिल्का, L70, आकाश हथियारों से जवाब दिया है। आइए आपको 5 प्वाइंट में बताते हैं कि कल भारत और पाकिस्तान के बीच क्या-क्या हुआ है?

India Pakistan Tension: 8-9 मई की रात भारत-पाकिस्तान में क्या-क्या हुआ?
🔴 1. पाकिस्तानी हमले को लेकर भारतीय सेना ने क्या कहा? जारी किया पहला Video
भारतीय सेना ने अधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट कर 09 मई की सुबह बताया,
''ऑपरेशन सिंदूर...पाकिस्तानी सेना ने 08 और 09 मई 2025 की दरम्यानी रात को पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन, मिसाइल और अन्य हथियारों का इस्तेमाल करके कई हमले किए। पाक सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर लगातार गोलीबारी की, कई संघर्ष विराम उल्लंघन (सीएफवी) भी किए। ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया गया और गोलीबारी का भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नापाक मंसूबों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।''
🔴 2. 50 ड्रोन, 3 फाइटर जेट्स, एयर डिफेंस सिस्टम किया तबाह
भारतीय सेना ने 08 और 09 मई 2025 की दरम्यानी रात पाकिस्तान पर काउंटर अटैक करते हुए, उनके 50 से ज्यादा ड्रोन को मार गिराए। पाक ने ये ड्रोन एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर से सटे इलाकों कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में दागे थे। लेकिन एक भी सफल नहीं हुआ। भारत ने पाकिस्तानी ड्रोन को L-70 गन, Zu-23mm, शिल्का सिस्टम जैसे हथियारों से मारा है।

भारत के पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट्स मार गिराए। इसमें F16 फाइटर जेट और दो JF17 शामिल थे। भारत ने पाक वायुसेना के AWACS विमान भी मार गिराए हैं। पाकिस्तान के 8 मिसाइलों को भी भारत ने तबाह किए हैं। ये मिसाइलें पाक ने सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में दागीं थी। पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को भी भारतीय सेना ने हिट किया है। कुल मिलाकर पाकिस्तान को मुंह को खानी पड़ी है।
🔴 3. पाकिस्तान के किन-किन शहरों पर भारत ने दागे गोले?
भारत ने पाकिस्तान के हमलों का जवाब देते हुए लाहौर, कराची, इस्लामाबाद, सियालकोट, रावलपिंडी और पेशावर जैसे उनके बड़े शहरों पर गोले बरसाए।
🔴 4. पाकिस्तान ने भारत के किन-किन जगहों पर हमले की कोशिश की थी?
पाकिस्तान ने भारत के जम्मू, पूंछ, आरएस पुरा, सांबा, बारामूला, कुपवाड़ा, उधमपुर,अरनिया, अखनूर, तंगधार, केरन, करनाह, पठानकोट, पोखरण, जैसलमेर जैसी जगहों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिश की थी। लेकिन ये हमले नाकाम कर दिए गए है। इसके अलावा पाकिस्तान ने LoC पर जम्मू-कश्मीर के सीमा पास वाले इलाकों में पूरी रात गोलीबारी की है, जिसका भारतीय सेना ने मुहंतोड़ जवाब दिया। ज्यादातर इलाकों को सेना ने पहले ही खाली करवा लिया था। लोगों को बंकर और शेल्टर में शिफ्ट कर दिया गया।

🔴 5. मोदी सरकार भी दिखी पूरी रात एक्शन में
उधर भारतीय सेना पाकिस्तान के हमलों का जवाब दे रही थी। इधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीती रात तीनों सेना प्रमुख और सीडीएस के साथ हाई लेवल मीटिंग कर रहे थे। दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर बैठक में थे। विदेश मंत्री एस जयशंकर दूसरे देशों को पाकिस्तान की नापाक हरकतों की डिटेल देने में लगे।













Click it and Unblock the Notifications