Indian Army ने पाकिस्तानी हमलों को कैसे किया फेल? सामने आया Video, बोले लोग- 'गर्व है जवानों पर'
Indian Army :'ऑपरेशन सिंदूर' की वजह से घबराए पाकिस्तान ने बुधवार देर शाम जम्मू-कश्मीर से पंजाब और राजस्थान पर हवाई ड्रोन हमले किए लेकिन ये दांव उस पर भारी पड़ गया। हिंद की सेना ने दुश्मन के ऐसे छक्के छुड़ाए जिसे शायद वो भूल नहीं पाएगा।
इंडियन आर्मी की ओर से इस बारे में एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की बुरी तरह से बैंड बजा दी है।

भारतीय सेना ने अपनी पोस्ट में कहा है कि "पाकिस्तान सशस्त्र बलों ने 8 और 9 मई 2025 की मध्य रात्रि को पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों से कई हमले किए। पाक सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई संघर्ष विराम उल्लंघन (CFV) भी किए। ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया गया और CFV को मुंहतोड़ जवाब दिया गया।"
'ये है जय हिंद की सेना, हम सब आपके साथ हैं'
भारतीय सेना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भारतीयों ने इंडियन आर्मी को सलाम किया है और कहा है 'ये है जय हिंद की सेना, हम सब आपके साथ हैं, आप पर हर भारतीय को गर्व है।'तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि गर्व है जवानों पर'।
अपने नापाक मंसूबों में सफल नहीं हो पाया पाकिस्तान
आपको बता दें कि ऑप्रेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान बुरी तरह से बौखलाया हुआ है और बौखलाहट में ही उसने भारत की सीमा पर ड्रोन हमले की हिमाकत की है लेकिन वो अपने नापाक मंसूबों में सफल नहीं हो पाया है। इसी बीच पाकिस्तान का हिमायती बने चीन की ओर से एक बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

'भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के पड़ोसी हैं और हमेशा रहेंगे'
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा है कि 'हम इंडिया-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की वजह से काफी चिंतित हैं लेकिन भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के पड़ोसी हैं और हमेशा रहेंगे, वे दोनों चीन के पड़ोसी भी हैं, हम भी आतंकवाद का विरोध करते हैं लेकिन दोनों ही पक्षों से शांति और स्थिरता, शांत रहने और संयम बरतने का आग्रह करते हैं।'
'अमेरिका इस युद्ध के बीच में शामिल नहीं होगा'
तो वहीं भारत-पाकिस्तान गतिरोध के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा है कि 'अमेरिका इस युद्ध के बीच में शामिल नहीं होगा।'
'राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सेना'
आपको बता दें कि भारतीय सेना ने इससे पहले ए्क्स पर लिखा था कि 'पाकिस्तानी ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया गया और सीएफवी को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नापाक मंसूबों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।'












Click it and Unblock the Notifications