टुकड़ों में बंटा पाकिस्तान! बलोच लोगों ने भरी आजादी की हुंकार, पाकिस्तानी झंडा फेंका, बलूचिस्तानी झंडा फहराया
India Pakistan War: आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका है। भारतीय सेना पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे हर दुस्साहसिक हमले को नाकाम कर रही है। इसी बीच पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है। बलूचिस्तान के लोगों ने पाकिस्तानी झंडे को उतार कर फेंक दिया है।

पाकिस्तानी झंडे को उतार कर फेंका
पाकिस्तान के कब्जे से लंबे समय से स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ रहे बलोच लोगों को अब ऐतिहासिक सफलता मिली है। बलोच जनता ने अपने क्षेत्र में पाकिस्तानी झंडे उतारने शुरू कर दिए हैं और उनकी जगह बलूचिस्तान (Balochistan) के राष्ट्रीय झंडे गर्व से फहराए जा रहे हैं।
पाकिस्तान की एकता को बलोच की चुनौती
भारत पर हमले करके, आतंकवाद को हथियार बनाकर पाकिस्तान ने न सिर्फ अपने पड़ोसी के खिलाफ युद्ध छेड़ा, बल्कि अपने ही देश को भीतर से खोखला कर लिया।
जिस बलूचिस्तान को दशकों से दमन और अत्याचार में रखा गया, वहीं से अब आज़ादी की सबसे बुलंद आवाज उठ रही है। बलोच लोग (Baloch people) अब अपने अधिकारों के लिए खड़े हो गए हैं और पाकिस्तान की एकता को खुली चुनौती दे रहे हैं।
बलूचिस्तान के लोगों में जश्न का माहौल
वहीं लंबे समय से पाकिस्तानी सेना के अत्याचार को सहने वाले बलूचिस्तान के लोगों के लिए ये समय सुकून देने वाला है। लोगों को जल्द ही पाकिस्तान से मुक्ति मिलने वाली है। इसी को लेकर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। देश के कई हिस्सों में लोग बलूचिस्तान का झंडा फहराकर जश्न मना रहे हैं।
ये भी पढ़ें India-Pak War: भारत से एक रात की जंग में औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान, सुबह होते ही मदद के लिए फैलाए हाथ
जय भारत और जय बलूचिस्तान का नारा गूंजा
वहीं बलोच के लेखक और पत्रकार मीर यार (Mir Yar Baloch) ने पहले ही बलूचिस्तान की आजादी की घोषणा कर चुके हैं। वे लगातार भारत के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि, प्रिय 140 करोड़ भारतीय भाइयों और बहनों, हम दो महान सभ्यताएं हैं। हम आपके साथ अपनी रोटी बाँटते हैं, अपने सुख-दुख साझा करते हैं, और जब हम दोनों पर हमला होता है, तो आइए अपनी गोलियाँ भी साझा करें - ताकि हम मिलकर भारत माता और मातृभूमि बलूचिस्तान की रक्षा कर सकें।
हमारी गोलियाँ हिंगलाज माता मंदिर की रक्षा करेंगी। हमारी गोलियाँ हमारे हिंदू भाइयों-बहनों को जबरन धर्मांतरण से बचाएंगी। हमारी गोलियाँ शांति लाएँगी। और यही गोलियाँ आपकी विजय का मार्ग बनाएंगी।
जय भारत! जय बलूचिस्तान!
ये भी पढ़ें India Pakistan War: राजस्थान बॉर्डर पर भारत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, जैसलमेर में मिला जिंदा बम












Click it and Unblock the Notifications