India Pakistan War: एयर इंडिया,आकासा और इंडिगो की नई गाइडलाइंस जारी,जानिए आज कहां-कहां बंद हैं स्कूल?
India Pakistan War: पाकिस्तान ने बुधवार देर रात जम्मू, पठानकोट, उधमपुर, अखनूर, जैसलमेर, जालंधर, फिरोजपुर और पोखरण समेत कई भारतीय इलाकों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया लेकिन वो अपने नापक मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया।
लेकिन पाकिस्तान की इस हिमाकत के बाद सिविल एविएशन डिपॉर्टमेंट ने अपनी डवाइजरी जारी की है। जिसके तहत अब यात्रियों को नई गाइडलाइंस को फॉलो करना होगा।

एयर इंडिया,आकासा, स्पाइसजेट और इंडिगो एयरलाइन ने भी यात्रियों को 3 घंटे तक पहले एयरपोर्ट पहुंचने को कहा है। इससे पहले केंद्र ने 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स 9 मई तक बंद कर दिए थे।
8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स 9 मई तक बंद
जिन जगहों पर एयरपोर्ट बंद हुए हैं उनके नाम हैं चंडीगढ़, श्रीनगर, अमृतसर, लुधियाना, भुंतर, किशनगढ़, पटियाला, शिमला, गग्गल, भटिंडा, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, हलवारा, पठानकोट, लेह, जम्मू, मुंद्रा, जामनगर, राजकोट, पोरबंदर, कांडला, केशोद, भुज, धर्मशाला, ग्वालियर, हिंडन (गाजियाबाद)।
यहां हैं स्कूल बंद
जम्मू, पठानकोट, उधमपुर, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन,अमृतस, लुधियाना में स्कूल बंद हैं।
क्या है एयरलाइंस की गाइडलाइंस?
- एयर इंडिया ने 10 मई तक जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट की सभी उड़ानें रद्द कीं।
- इंडिगो ने जम्मू, श्रीनगर, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, ग्वालियर, किशनगढ़ और राजकोट की उड़ानें 11 मई तक रद्द कीं।
- इंडिगो ने दिल्ली एयरपोर्ट से करीब 20 फ्लाइट्स रद्द कीं।
- एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने टिकट कैंसिलेशन पर फुल रिफंड और रिशेड्यूलिंग पर छूट देने का ऐलान किया है। ।
- पंजाब से भी 10 मई तक 52 उड़ाने एयर इंडिया की रद्द कर दी गई हैं।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, "कल रात जम्मू शहर और संभाग के अन्य हिस्सों में पाकिस्तानी ड्रोन के असफल हमले के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए मैं जम्मू जा रहा हूं।" आपको बता दें कि भारत ने सख्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट JF17 (दो) और F16 गिराए हैं।












Click it and Unblock the Notifications