मंगलयान को 1 महीना पूरा, गूगल इंडिया किया सम्मान
नयी दिल्ली। मंगल की कक्षा में शामिल होने वाला मंगलयान एक महीना पूरा कर चुका है। भारत के मंगलयान ने पहला बार में ये कामयाबी हासिल की है। इस सफलता के एक महीना पूरा होने पर गूगल इंडिया ने इसका सम्मान किया है।

गूगल इंडिया ने अपने होमपेज पर मंगलयान का डूडल बनाकर मंगलयान को बधाई दी। इस खास डूडल में मंगलयान की तस्वीर है। ये तस्वीर उस वक्त की है जब मंगल की कक्षा में पहले ही प्रवेश कर चुका है। इस तस्वीर में यान के पीछे मंगल की लाल सतह दिखाई गई है।
आपको बता दें कि 24 सितंबर को भारत ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मंगलयान को सुरक्षित मंगल की कक्षा में प्रवेश करवाया था। इसे अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की बहुत बड़ी कामयाबी माना गया। इसरो की इस खास कामयाबी के बाद मंगलयान का अपना एक ट्विटर एकाउंट भी है, जिसे डेढ़ लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications