Goa Nightclub Case: थाईलैंड में छुपे मालिकों को भारत लाना कितना मुश्किल? क्या है प्रत्यर्पण का नियम
Goa Nightclub Case: गोवा के मशहूर 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। हादसे के तुरंत बाद क्लब के दोनों मालिक-गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा-कुछ ही घंटों के भीतर भारत छोड़कर थाईलैंड पहुंच गए।
यह फरारी अब बड़े सवालों के घेरे में है-क्या इन दोनों को थाईलैंड से भारत वापस लाना आसान होगा या फिर यह मामला भी देश के बड़े भगोड़ों जैसा लम्बा खिंच जाएगा? जानिए प्रत्यर्पण की क्या है प्रक्रिया...

हादसे के बाद मालिकों 24 घंटे में भारत से बाहर
आग लगने की दुखद घटना के तुरंत बाद, नाइटक्लब मालिकों ने चुपचाप देश छोड़ दिया और थाईलैंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फुकेट पहुँच गए। भारत से आरोपी इस तरह भाग जाना कोई नई बात नहीं है। कई बड़े घोटालों और हादसों में भी आरोपी विदेश भागते रहे हैं और उन्हें वापस लाने की प्रक्रिया अक्सर लंबी और जटिल साबित हुई है।
थाईलैंड से प्रत्यर्पण-संधि है, लेकिन प्रक्रिया बेहद कठिन
भारत और थाईलैंड के बीच मई 2013 में प्रत्यर्पण संधि (Extradition Treaty) पर हस्ताक्षर हुए थे। यह संधि अपराधियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत एक-दूसरे को सौंपने की अनुमति देती है। लेकिन यह सिर्फ एक "औपचारिक रास्ता" है-असली लड़ाई थाईलैंड की अदालतों में लड़ी जाती है। बता दें कि, भारत की लगभग 50 देशों के साथ प्रत्यर्पण संधि है।
इनमें प्रमुख देशों में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, रूस, बेल्जियम, भूटान, फ्रांस, स्पेन, सऊदी अरब, स्विट्जरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मॉरीशस, कुवैत और मलेशिया शामिल हैं। विशेष रूप से थाईलैंड के साथ यह संधि 2013 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की यात्रा के दौरान साइन की गई थी।
क्यों मुश्किल होता है प्रत्यर्पण?
अपराधी अक्सर विदेशी अदालतों में प्रत्यर्पण के खिलाफ अपने पक्ष में मामले लड़ने की कोशिश करते हैं। इसके लिए वे कई आधार प्रस्तुत करते हैं, जैसे राजनीतिक प्रताड़ना की आशंका, न्यायिक प्रक्रिया पर अविश्वास, मानवाधिकारों के उल्लंघन का डर, मीडिया ट्रायल का हवाला और किसी तीसरे देश में शरण लेने की कोशिश।
विशेषकर थाईलैंड, ब्रिटेन और यूरोपीय देशों की अदालतें इन तर्कों को गंभीरता से सुनती हैं। परिणामस्वरूप, प्रत्यर्पण प्रक्रिया लंबी खिंच सकती है और मामला कई सालों तक चल सकता है। थाईलैंड को औपचारिक मांग भेजने से पहले भारत को सबसे अहम कदम उठाना होता है पहले चार्जशीट,फिर गिरफ्तारी वारंट, उसके बाद कोर्ट द्वारा आरोपी को भगोड़ा घोषित करना होगा।नाइटक्लब मालिकों को अब तक भगोड़ा घोषित नहीं किया गया है, इसलिए प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू ही नहीं हुई है। ॉ
भारत के बड़े आर्थिक भगोड़ों की लंबी लिस्ट
भारतीय बैंकों को सबसे बड़ा नुकसान उन भगोड़ों से हुआ है, जो आर्थिक अपराधों के बाद विदेश भाग गए। लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की रिपोर्ट के अनुसार- 26,645 करोड़ रुपये (मूलधन का नुकसान), 31,437 करोड़ रुपये (ब्याज का नुकसान) हुआ। यानी कुल मिलाकर 57,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। सरकार अब तक 19,187 करोड़ रुपये की रिकवरी कर चुकी है, लेकिन बाकी रकम विदेशों में बैठे भगोड़ों पर अटकी है।
कौन हैं भारत के टॉप-5 भगोड़े?
1. विजय माल्या
- किंगफिशर एयरलाइंस कर्ज घोटाला
- 9,000 करोड़ से अधिक कर्ज
- ब्रिटेन में वर्षों से मामला लंबित
2. नीरव मोदी
- पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाला
- 13,000 करोड़ की धोखाधड़ी
- लंदन की जेल में, प्रत्यर्पण प्रक्रिया जारी
3. नितिन और नीरव संदेसरा (स्टर्लिंग ग्रुप)
- लगभग 15,000 करोड़ का फ्रॉड
- नाइजीरिया में छिपे, प्रत्यर्पण बेहद कठिन
4. मेहुल चोकसी
- एंटीगुआ की नागरिकता लेकर भागा
- भारत की कानूनी पकड़ सीमित
5. सबी के अन्य आरोपी, बैंकों के डिफॉल्टर और कारोबारी
- विदेशों में संपत्तियाँ
- भारत के लिए कानूनी और राजनीतिक चुनौतियाँ
क्या लूथरा ब्रदर्स भी अब इस लिस्ट में जुड़ेंगे?
गोवा पुलिस की जांच में अगर यह साबित होता है कि नाइटक्लब मालिकों ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी की, अवैध निर्माण कराया या फायर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया, तो उन पर गंभीर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। लेकिन चूंकि दोनों मालिक पहले ही देश छोड़कर भाग गए हैं, अब यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी चुनौती बन गया है और उन्हें वापस लाने की प्रक्रिया काफी जटिल हो गई है।
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान












Click it and Unblock the Notifications