Cyclone Sitrang: वेस्ट बंगाल के समुद्र तट पर जाने से रोक, एडवाइजारी जारी करते हुए दुकानें कराई गई बंद
Cyclone Sitrang: चक्रवाती तूफान 'सितरंग' के कारण वेस्ट बंगाल के समुद्र तट को खाली करवा दिए गए हैं। यहां अलर्ट जारी कर पर्यटकों समेत अन्य लोगों के समुद्र तट पर जाने से रोक लगा दी गई है। क्षेत्र में स्थित दुकानदारों की दुकानें बंद करवा दी गई है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी अनमोल सस्मोर ने अनुसार देश चक्रवात के लिए पूरी तरह तैयार है। जानकारी अनुसार कोलकाता समेत अन्य जिलों में रविवार को बारिश के बादल छाए हुए हैं। पूर्वी मिदनापुर में कई क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। सितरंग बंगाल के तटीय क्षेत्रों में खासकर सुंदरबन में भारी तबाही बरपा सकता है।
बताते चलें कि, दक्षिण 24 परगना के बक्खाली क्षेत्र पर 'सितरंग' चक्रवात से निपटने के लिए सिविल डिफेंस की टीमें लगाई गई हैं। चक्रवात सितरंग सोमवार की सुबह साढ़े 11 बजे पश्चिम बंगाल में सागर द्वीप से लगभग 300 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था। चक्रवात मंगलवार को सुबह-सुबह ही 1 गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। आईएमडी के मुताबिक, चक्रवात 25 अक्टूबर की सुबह बांग्लादेश में टिंकोना द्वीप और सैंडविप के बीच दस्तक दे सकता है।
इससे पहले सोमवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात में तेज बारिश व तूफान आने का खतरा बना हुआ है।
West Bengal | Ahead of the 'Sitrang' cyclone, Civil defence teams deployed at Bakkhali Sea Beach in South 24 Parganas
— ANI (@ANI) October 24, 2022
Tourists are not allowed to visit the beach and the shops have also been closed. We are fully prepared for the cyclone: Disaster management official Anmol Sasmor pic.twitter.com/VdoIloUxyD












Click it and Unblock the Notifications